नेशनल हाउस वाइफ-डे: पति की कामयाबी में कंधे से कंधा मिला रहीं गृहिणियां, आप भी बनिए गेस्ट एडिटर
नेशनल हाउस वाइफ-डे (तीन नवंबर) के दिन प्रकाशित होने वाले अमर उजाला अखबार के संपादन की जिम्मेदारी शहर की तीन गृहिणियों के हाथों में होगी। इस तीन गृहिणियों वाले गेस्ट एडिटर पैनल को दो नवंबर को अमर उजाला कार्यालय बुलाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाउस वाइफ की भूमिका अब रसोईघर और परंपरागत कार्यों से आगे पति के कंधे से कंधा मिलाकर कारोबार में उनकी मदद करने तक पहुंच चुकी है। सही मायनों में इन हाउस वाइफ की भूमिका उनके पति के कहीं अधिक है। पति केवल कारोबार संभाल रहे हैं, जबकि पत्नी घर, परिवार, समाज कारोबार, धर्म, परंपरा आदि का बखूबी निर्वाह कर रही है।
बनिए गेस्ट एडिटर
नेशनल हाउस वाइफ-डे (तीन नवंबर) के दिन प्रकाशित होने वाले अमर उजाला अखबार के संपादन की जिम्मेदारी शहर की तीन गृहिणियों के हाथों में होगी। इस तीन गृहिणियों वाले गेस्ट एडिटर पैनल को दो नवंबर को अमर उजाला कार्यालय बुलाया जाएगा और वे एक संपादक की तरह अमर उजाला की रिपोर्टिंग टीम से काम लेंगी। अमर उजाला का गेस्ट एडिटर बनने के लिए बड़ी संख्या में गृहिणियों ने दिलचस्पी दिखाई है।
रविवार को व्हाट्सएप दिनभर गृहिणियों के मैसेज आते रहे। रविवार को नौ बजे तक जिले की 563 हाउस वाइफ ने अमर उजाला क्विज का जवाब भेजा। सभी प्रविष्टियां शत प्रतिशत सही पाई गईं। 189 हाउस वाइफ ने प्रविष्टि तो भेजी ,लेकिन साथ में साथ में अपनी फोटो शेयर नहीं की, इस कारण उनकी प्रविष्टि पर विचार नहीं किया गया। अधिक प्रविष्टियां होने के कारण दस भाग्यशाली विजेताओं का चयन लकी ड्रॉ के जरिए किया गया।
चुनी गई दस गृहिणियों को आकर्षक गिफ्ट हैंपर दिए जाएंगे। 31 अक्तूबर तक चुनीं गईं इन्हीं विजेताओं में से गेस्ट एडिटर पैनल के लिए तीन और ‘चलिए होटल’ के लिए चार गृहिणियों का चुनाव किया जाएगा। चारों गृहिणियों को परिवार समेत होटल में डिनर का मौका मिलेगा।
क्विज-1 की विजेता
अपराजिता नेशनल हाउस वाइफ-डे कॉन्टेस्ट की क्विज-1 में बड़ी संख्या में महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। पहले ही दिन 563 प्रविष्टियां आईं। रात नौ बजे तक मिली इन प्रविष्टियों में 90 प्रतिशत से अधिक प्रतिभागियों के सभी जवाब सही रहे। लिहाजा, लकी ड्रा के जरिए 10 विजेताओं का चुनाव किया गया।
ये हैं विजेता
विजेता पता
ज्योति यादव सैनिक कुंज, नंदानगर
प्रिया सिंह विवेकपुरम कॉलोनी, तारामंडल
शिल्पी गुप्ता बसंतपुर खास, राजघाट
स्नेहलता इस्माईलपुर, चौरहियागोला शीतला माता मंदिर
रीना सिंह वृंदावन कॉलोनी, राजेंद्र नगर पश्चिमी
रिंकी रावत तुर्कमानपुर, रावत पाठशाला
स्वाति आर्या वसुंधरा इंक्लेव तारामंडल
रोमा द्विवेदी सर्वोदय नगर, बिछिया
कंचन गोला बाजार वार्ड नं-9
वंदना मिश्रा गिरधरगंज
सवाल- गोरखपुर मंडल के कितने गांव कालाजार से प्रभावित हैं?
ए-115
बी-116
सी-119
डी-118
सवाल- किस हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति कुर्क की गई?
ए- बीएन सिंह
बी- सुधीर सिंह
सी- राघवेंद्र सिंह
डी- रोहित सिंह
सवाल- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवाली कहां मनाएंगे?
ए-वनटांगिया गांव
बी-दीनदयाल उपाध्याय गांव
सी-राम मनोहर लोहिया गांव
डी- अटल ग्राम
सवाल- शहर से रोजाना कितना मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है?
ए- 1000
बी-2000
सी-5000
डी-4000