फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   name of sending abroad youth of Odisha did fraud

Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर ओडिशा के युवकों ने की जालसाजी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 17 Dec 2022 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Dec 2022 11:26 AM IST
सार

पुलिस ने कार्यालय को खोलकर जांच की तो अंदर से 50 से अधिक पासपोर्ट बरामद हो गए है। आरोपियों ने लोकल नंबर एक सिम लिया था, जिसे पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बरामद किया। आरोपियों ने रेलवे लाइन के किराने झाड़ी में मोबाइल फोन फेंक दिया था।

विज्ञापन
name of sending abroad youth of Odisha did fraud
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर शहर के मोहद्दीपुर में ट्रेवल वर्ल्ड नाम से कार्यालय खोलकर बेरोजगार युवकों से 50 लाख रुपये की जालसाजी करने का मामला सामने आया है। विदेश भेजने के नाम पर युवकों से रुपये वसूलने के बाद आरोपी कार्यालय बंद कर फरार हो गए। शुक्रवार को आए युवाओं ने कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सूचना पर आई पुलिस ने तहरीर के आधार पर ओडिशा के आर रवानी और सुब्रत के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


उधर, पुलिस ने कार्यालय को खोलकर जांच की तो अंदर से 50 से अधिक पासपोर्ट बरामद हो गए है। आरोपियों ने लोकल नंबर एक सिम लिया था, जिसे पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बरामद किया। आरोपियों ने रेलवे लाइन के किराने झाड़ी में मोबाइल फोन फेंक दिया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में ओडिशा जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जनपद निवासी विकास वर्मा ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया है कि मोहद्दीपुर के एक अपार्टमेंट में ट्रेवल वर्ड नाम से कंपनी संचालित थी। यहां पर ओडिशा के हिल्लपाटन निवासी सुब्रत कुमार पोलो और आर रवानी ने विदेश भेजने के नाम पर 50-50 हजार रुपया प्रति व्यक्ति जमा कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए तीन कंपनियों एसके, सैमसंग और आत्मासूद के प्रतिनिधियों द्वारा नवंबर माह में इंटरव्यू करवाया गया। वीजा आने के बाद 15 दिसंबर को पासपोर्ट और वीजा देने के लिए बुलाया गया था। जब सभी कार्यालय पहुंचे तो वह बंद मिला।


संचालक फरार हो गया था। मोबाइल भी बंद था। शिकायत करने वाले कुशीनगर, देवरिया, और बेलघाट के हैं। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में टीम रवाना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed