फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nagar nigam

नगर प्रतिकर भत्ता खत्म किए जाने के विरोध को सफल बनाने का आह्वान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। प्रदेश सरकार द्वारा नगर प्रतिकर भत्ता समाप्त किए जाने के विरोध में नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले मंगलवार को नगर निगम के कर्मचारी काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे। समिति की ओर से आयोजित बैठक में इस विरोध प्रदर्शक को सफल बनाने का आह्वान किया गया। सोमवार को नगर निगम में स्थित संघ कार्यालय में आयोजित नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति की बैठक में अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने कहा कि कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में नगर निगम का हर एक कर्मचारी पूरे जी-जान से जुटा हुआ है। कर्मचारियों के द्वारा इस लड़ाई में सहयोग के तौर पर 1 दिन के वेतन का अंशदान भी किया गया है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार नगर निगम के कर्मचारियों के प्रति गलत रवैया अपना रही है। नगर निगम कर्मचारियों को मिलने वाला नगर प्रतिकर भत्ता को खत्म किया जाना बिल्कुल सही नहीं है। कर्मचारियों के मन में सरकार के इस फैसले के खिलाफ जबरदस्त रोष है। अपना रोष जताने के लिए नगर निगम के तमाम कर्मचारी मंगलवार को काला फीता बांधकर अपना विरोध जताएंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से विरोध जताने के इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है । बैठक में रामाधार पटेल बेचन गुप्ता शिवचरण राजेश श्रीवास्तव अमृतपाल सिंह विपिन श्रीवास्तव संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed