फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nagar nigam gorakhpur

50 लीटर डीजल की पर्ची कटवाई, 20 गाड़ी में डलवाया, 30 बेच दिया

Sat, 12 Sep 2020 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam gorakhpur
50 लीटर डीजल की पर्ची कटवाई, 20 गाड़ी में डलवाया, 30 बेच दिया
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम के कान्हा उपवन में कार्यरत कर्मचारी को डीजल के हेरफेर में हटा दिया गया है। हालांकि विभागीय अधिकारी उन्हें हटाने की वजह जिम्मेदारी को ठीक से नहीं निभाना बता रहे हैं। कान्हा उपवन की व्यवस्था सुचारु रखने के लिए गठित कमेटी के चेयरमैन बृजेश सिंह छोटू ने बताया कि सूचना मिली थी कि 50 लीटर डीजल की पर्ची बनवाने के बाद नगर निगम कर्मचारी ज्ञान पांडेय ने 20 लीटर डीजल अपनी गाड़ी में डलवा लिया। बाकी 30 लीटर डीजल चालक के साथ मिलीभगत कर बेच दिया।
कान्हा उपवन के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो हकीकत सामने आ गई। संयुक्त नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार और उप नगर आयुक्त संजय शुक्ल ने दोनों कर्मचारियों को फटकार लगाई और ज्ञान पांडेय का तबादला प्रवर्तन बल में कर दिया गया। कर्मचारियों ने 50 लीटर डीजल की पर्ची वापस नगर निगम में जमा कर दी। साथ ही आउटसोर्सिंग पर तैनात चालक विशाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारी ज्ञान पांडेय अपनी जिम्मेदारी ठीक ढंग से नहीं निभा रहे थे। इस वजह से उन्हें कान्हा उपवन की देखरेख के काम से हटा दिया गया है। वहां अन्य कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय शुक्ला, उप नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed