फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nagar aayukt gorakhpur

नगर आयुक्त से मांगा परिचय पत्र, पुलिस बुलाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
nagar aayukt gorakhpur
सूर्य विहार में नाले पर निर्माण के बाद हुए विवाद के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। वार्ड संख्या 48 सूरजकुंड धाम नगर के अशरफ कॉलोनी में नाले पर अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर जांच करने पहुंचे नगर आयुक्त से लोगों ने परिचय पत्र मांगना शुरू कर दिया। इसको लेकर कुछ दे अफरा-तफरी वाली स्थिति बनी रही। स्थिति को देखते हुए नगर आयुक्त ने पुलिस बुलवा ली। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी और नगर आयुक्त ने काम रुकवा दिया। वार्ड के अशरफ कॉलोनी के अंतिम छोर पर किसी व्यक्ति द्वारा नाले पर दीवार खड़ी की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि जुबेर अहमद ने इसकी सूचना नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह को दी। जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे नगर आयुक्त ने जब जानकारी लेनी शुरू की तो कुछ लोगों ने उनसे उनका परिचय पत्र मांगना शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए नगर आयुक्त के निर्देश पर जुबेर अहमद ने एसओ तिवारीपुर को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस के वहां पहुंचने के बाद नगर आयुक्त ने काम रुकवा दिया। साथ ही निर्देश दिया कि नगर निगम के अनुमति के बिना कोई भी निर्माण कार्य नहीं कराया जाए। - एक अनपढ़ सी महिला ने मुझसे मेरा परिचय पत्र मांग लिया था। इसके अलावा कुछ लोग निर्माण को लेकर विवाद कर रहे थे। पुलिस के आने के बाद मामला शांत हो गया और मैंने वहां निर्माण कार्य रुकवा दिया है। अंजनी कुमार सिंह, नगर आयुक्त :: दो पक्षों में विवाद भी हुआ अशरफ कॉलोनी में नाले पर दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद भी हुआ। दरअसल अंतिम छोर पर दीवार खड़ी करके इसे कॉलोनी वाले सुरक्षित बनाना चाहते थे। इससे लोगों की आवाजाही भी बाधित हो रही थी। इस वजह से लोगों ने विवाद भी किया। :: इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उड़ा माखौल तिवारीपुर पुलिस व नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह भी पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रही और सरकारी अमला दीवार और नाली में उलझा रहा। किसी ने भी मौजूद भीड़ को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पाबंद नहीं किया। बहुत से लोगों ने फेस मास्क भी नहीं लगा रखा था। :: रसूलपुर से सूरजकुंड कॉलोनी तक नाले पर है अवैध अतिक्रमण गोरखपुर। रसूलपुर से लेकर सूरजकुंड कॉलोनी तक नाले पर अतिक्रमण होने की वजह से गोरखनाथ मंदिर के पीछे के इलाके समेत रसूलपुर कामरेड नगर सूर्य विहार कॉलोनी आदि इलाकों में जलभराव हो जाता है। पार्षद प्रतिनिधि जुबेर अहमद ने कहा कि जब तक इस नाले पर से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तब तक इन इलाकों में जलभराव की समस्या दूर नहीं होगी। उन्होंने नगर आयुक्त से इस संबंध में मांग भी की है।
विज्ञापन

nagar aayukt gorakhpur
अवैध निर्माण को देखते नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह - फोटो : AMAR UJALA
अवैध निर्माण को देखते नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed