फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder case

Gorakhpur News: छज्जे के विवाद में युवक को पीटकर मार डाला, पत्नी-भाई गंभीर

Sat, 22 Jul 2023 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
murder case
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के खिरवनिया में बृहस्पतिवार की रात मकान का छज्जा निकालने के विवाद में सुरेंद्र (25) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि पत्नी शीला व चचेरा भाई कुंजबिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने दोनों को कमरे में बंद कर रस्सी से बांधकर लाठी-डंडा से पीटा। वहीं बीच बचाव करने गए लोगों पर पथराव कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन




रात में एक बजे के करीब घटना की सूचना के बाद एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 14 आरोपियों पर हत्या, हत्या की कोशिश, मारपीट, धमकी और 7 सीएलए की धारा में केस दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके के खिरवनिया गांव के हीरा निषाद और मुराली पट्टीदार हैं। दोनों चचेरे भाइयों के बीच छत का छज्जा निकालने को लेकर साल 2018 से विवाद चल रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी कई बार पंचायत और मारपीट हो चुकी है। दो महीने पहले भी दोनों परिवार के लोग आमने-सामने आ गए थे। बृहस्पतिवार की रात हीरा का बेटा कुंज बिहारी दरवाजे पर अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बैठा था। इसी दौरान छज्जा निकालने की बात को लेकर मुराली के परिजनों से उसकी कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि इस बीच दोनों भाइयों को आरोपियों ने कमरे में रस्सी से बांधकर पीटा। बचाव में गई सुरेंद्र की पत्नी शीला पर भी हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष से पथराव शुरू हो गया। पिटाई से घायल दोनों चचेरे भाइयों और शीला को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में सुरेंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कुंज बिहारी और शीला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।



सुरेंद्र के बड़े भाई महेंद्र की तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस ने मुराली, नवनाथ, शिवनाथ, रामप्रताप, अमन, अमित, विजय उर्फ निरहू और सात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया, इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें मुराली, नवनाथ, शिवनाथ, शिवनाथ की पत्नी शांति, नवलनाथ की पत्नी बलवंती, बेटी सविता, नवनाथ के बेटे विष्णु निषाद, श्रवण निषाद, मुन्नी, रुबी पत्नी जयप्रकाश, उषा पत्नी झीनक शामिल हैं। अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया, इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed