फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal elections final publication of voter list today

नगर निकाय चुनाव: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज, सवा लाख वोटर बढ़े

Fri, 18 Nov 2022 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Nov 2022 11:05 AM IST
सार

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक,  नगर निगम में सर्वाधिक वोटर बढ़ें हैं। पिछले महीने अक्तूबर में हुए डोर-टू-डोर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान नगरीय निकाय की मतदाता सूची में करीब 66 हजार वोटरों के नाम बढ़े थे।

विज्ञापन
Municipal elections final publication of voter list today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को होगा। इसे लेकर बृहस्पतिवार की देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। अक्तूबर और नवंबर में चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान सवा लाख से ज्यादा वोटर बढ़े हैं।

विज्ञापन


एक से सात नवंबर तक चले दूसरे चरण के अभियान में करीब 60 हजार वोटर बढ़े हैं। जबकि, नौ हजार वोटरों के नाम काटे गए हैं। निकाय चुनाव में करीब 13.44 लाख मतदाता, प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद वास्तविक आंकड़े सामने आएंगे।
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक,  नगर निगम में सर्वाधिक वोटर बढ़ें हैं। पिछले महीने अक्तूबर में हुए डोर-टू-डोर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान नगरीय निकाय की मतदाता सूची में करीब 66 हजार वोटरों के नाम बढ़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी अक्तूबर और नवंबर में चले दोनों मतदाता पुनरीक्षण अभियान के आंकड़ें जोड़ दिए जाएं तो करीब सवा लाख से ज्यादा वोटर बढ़े। निकाय चुनाव के मद्देनजर परिसीमन का काम पूरा हो चुका है और वार्डों के आरक्षण तय करने की प्रक्रिया भी आखिरी चरण में है।  


1,155 बूथों पर होगी वोटिंग
एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में बूथों को लेकर बैठक हुई। बताया गया कि निकाय चुनाव के लिए कुल 1,155 बूथ बनाए गए हैं। इनमें नगर निगम में सर्वाधिक 804 बूथ हैं। सहजनवां में 36, बांसगांव में 22, मुंडेरा बाजार में 30, पीपीगंज में 47, पिपराइच में 37, गोला बाजार में 37, बड़हलगंज में 38, कस्बा संग्रामपुर में 22, चौमुखा में 25, उरुवां बाजार में 25 तथा घघसरा बाजार में 32 बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed