{"_id":"60e17b058ebc3e09c65d1000","slug":"municipal-corporation-zonal-office-to-be-built-in-gappu-lal-library-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: गप्पू लाल लाइब्रेरी में बनेगा नगर निगम का जोनल कार्यालय, तीन और कार्यालयों के लिए स्थान की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: गप्पू लाल लाइब्रेरी में बनेगा नगर निगम का जोनल कार्यालय, तीन और कार्यालयों के लिए स्थान की तलाश
Sun, 04 Jul 2021 02:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:40 PM IST
सार
राप्ती नगर स्थित सामुदायिक भवन का भी जोनल कार्यालय के लिए चयन। नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, तीन और कार्यालयों के लिए स्थान की तलाश।
विज्ञापन
जोनल ऑफिस बनाने के लिए नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर लाल डिग्गी पार्क स्थित गप्पू लाल लाइब्रेरी और राप्ती नगर के सुभाष चंद्र बोस नगर स्थित सामुदायिक भवन में नगर निगम का जोनल कार्यालय बनेगा। इसके अलावा अन्य तीन जोनों में भी जल्द ही जोनल कार्यालय के लिए जगह की तलाश पूरी कर ली जाएगी। नगर निगम के किसी भवन के नहीं मिलने पर नगर निगम अस्थायी तौर पर किसी किराए के मकान में जोनल कार्यालय खोलेगा। सभी जोनल कार्यालय खुल जाने के बाद इस बात की संभावना है कि मुख्यमंत्री इन कार्यालयों का लोकार्पण करें।
शहरवासियों की सहूलियत के लिए नगर निगम शहर को पांच जोन में बांटकर सभी जोन में एक-एक जोनल कार्यालय बनाने जा रहा है। ताकि जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, नगर निगम के टैक्स आदि जमा करने के लिए लोगों को बीच शहर में न आना पड़े। यह काम उनके पास के जोनल कार्यालय में ही आसानी से हो जाए।
इसी क्रम में शनिवार को नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ लाल डिगी पार्क स्थित गप्पू लाल लाइब्रेरी और सुभाष चंद्र बोस नगर स्थित सामुदायिक भवन में प्रस्तावित जोनल कार्यालय के लिए जगह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, बृजेश तिवारी, अवर अभियंता नर्वदेश्वर पांडेय, बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।