फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation will build a shopping complex in Civil Lines in Gorakhpur, there will also be parking.

बदल रहा है गोरखपुर: सिविल लाइंस में बनेगा हाईटेक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्किंग की सुविधा भी

Sat, 28 Dec 2024 11:08 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 28 Dec 2024 11:08 AM IST
सार

सिविल लाइंस क्षेत्र के पार्क रोड पर राम प्रसाद बिस्मिल पार्क के बगल में 2000 वर्ग मीटर एरिया में पार्किंग के साथ चार मंजिला शापिंग काॅम्पलेक्स का निर्माण होगा। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनने वाले इस कॉम्प्लेक्स से निगम की आय में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
Municipal Corporation will build a shopping complex in Civil Lines in Gorakhpur, there will also be parking.
नगर निगम भवन - फोटो : स्त्रोत- एक्स

विस्तार

नगर निगम सिविल लाइंस में 27 करोड़ रुपये की लागत से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और पार्किंग का निर्माण कराएगा। शासन ने इसका बजट स्वीकृत करते हुए सीएंडडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया है। बहुत जल्द इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सिविल लाइंस क्षेत्र के पार्क रोड पर राम प्रसाद बिस्मिल पार्क के बगल में 2000 वर्ग मीटर एरिया में पार्किंग के साथ चार मंजिला शापिंग काॅम्पलेक्स का निर्माण होगा।

विज्ञापन


राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनने वाले इस कॉम्प्लेक्स से निगम की आय में बढ़ोतरी होगी। कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट के साथ ही तीन मंजिला बिल्डिंग में दुकानों के साथ ही हॉल की सुविधा होगी। पार्किंग में 50 से अधिक छोटे-बड़े वाहन एक साथ खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन


निर्माण की जिम्मेदारी जल निगम की सहयोगी संस्था सीएंडडीएस को दी गई है। इसके निर्माण से नगर निगम को दुकानों से अच्छी आय भी होगी। हालांकि, अभी तय नहीं हो सका है कि दुकानों को नगर निगम किराये पर देगा या फिर इसकी बिक्री होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed