{"_id":"6a8a12a31088d0b37206b8eb","slug":"municipal-commissioner-issued-instructions-to-construction-department-officials-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1426702-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बंधू सिंह मल्टीलेवल पार्किंग का जल्द शुरू कराएं संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बंधू सिंह मल्टीलेवल पार्किंग का जल्द शुरू कराएं संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन ने शनिवार को निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शहीद बंधू सिंह मल्टीलेवल पार्किंग एवं कॉम्प्लेक्स का संचालन जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।
पार्किंग के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर को विद्युत विभाग और कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) से समन्वय कर तत्काल शिफ्ट कराने को कहा। नगर आयुक्त ने कहा कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता मिलने पर संबंधित अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। अमृत 2.0 योजना के तहत स्वीकृत दो कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी कर तत्काल काम शुरू कराने के निर्देश भी दिए।
सड़क से पहले पूरी हो वाटर लाइन
सीएम ग्रिड के तहत चल रहे कार्यों में वाटर लाइन से जुड़े काम जलकल महाप्रबंधक से समन्वय बनाकर कराने को कहा गया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जहां सड़क निर्माण के कार्य स्वीकृत हैं, वहां पहले वाटर लाइन का काम पूरा कराया जाए। इसके बाद ही सड़क का निर्माण कराया जाए। जिन स्वीकृत कार्यों की निविदाएं अभी अंतिम नहीं हुई हैं, उन्हें भी जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हर कार्यस्थल पर लगेगा सूचना बोर्ड
त्वरित योजना के तहत स्वीकृत 119 और जल निकासी योजना के 85 कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने को कहा गया। सभी निर्माण स्थलों पर सार्वजनिक सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को कार्य से संबंधित जानकारी मिल सके। नगर आयुक्त ने खुले नालों का निरीक्षण कर उन्हें कवर कराने और सभी संपवेल व पंपों का नियमित निरीक्षण कर चालू स्थिति में रखने के निर्देश दिए। 10 लाख रुपये से अधिक लागत वाले कार्यों के एस्टीमेट की पत्रावली में सहायक अभियंता के फोटोग्राफ संलग्न करना भी अनिवार्य किया गया। बैठक में अपर नगर आयुक्त प्रथम गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी, अमरनाथ, सहायक अभियंता शैलेष कुमार, रंजीत कुमार समेत सभी अवर अभियंता मौजूद रहे।