{"_id":"611e785c8ebc3e79d9775e3b","slug":"mr-dies-after-being-hit-by-high-tension-line-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एमआर की मौत, छत पर डाल रहे थे कपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एमआर की मौत, छत पर डाल रहे थे कपड़ा
Thu, 19 Aug 2021 08:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Aug 2021 08:57 PM IST
सार
बस्ती जिले के सोनहा इलाके के जाताकर्मा के रहने वाले रविंद्र शर्मा (32) एमआर का काम करते थे और शिवपुर सहबाजगंज स्थित मिलन चौक के पास किराये का मकान लेकर परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के शिवपुर सहबाजगंज स्थित मिलन चौक के पास किराये के मकान में रह रहे मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बस्ती जिले के सोनहा इलाके के जाताकर्मा के रहने वाले रविंद्र शर्मा (32) एमआर का काम करते थे और शिवपुर सहबाजगंज स्थित मिलन चौक के पास किराये का मकान लेकर परिवार के साथ रहते थे। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे वह दो मंजिला मकान की छत पर कपड़े डालने गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान छत के सामने से गुजरी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। परिवार के लोग आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन