फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MPSP's 93rd Founder's Week Celebration, CM Yogi said - every Indian should work together for a developed India

MPSP का 93वें संस्थापक सप्ताह समारोह: सीएम योगी बोले- विकसित भारत के लिए हर भारतवासी मिलकर करें काम

Thu, 04 Dec 2025 12:10 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 04 Dec 2025 12:10 PM IST
सार

सीएम योगी बोले, शताब्दी वर्ष के लिए अभी से लक्ष्य तैयार कर जुट जाएं। सीएम योगी ने कहा कि समाज और राष्ट्र के प्रति हमने अपनी भूमिका का निर्वहन किस तरह किया, है, यह समारोह उसका प्रमाण है।  मुख्यमंत्री योगी ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष रहे प्रो. यूपी सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन
MPSP's 93rd Founder's Week Celebration, CM Yogi said - every Indian should work together for a developed India
मंचासीन सीएम योगी व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2047 में विकसित भारत के लिए हर भारतवासी को साथ मिलकर काम करना होगा। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप पंचप्रण से यह संभव होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 93वें संस्थापक सप्ताह समारोह के उद्घाटन सत्र को बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने 37 मिनट के संबोधन के दौरान कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद अपने शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ रहा है। छह वर्ष बाद शताब्दी वर्ष समारोह मनाया जाएगा। यह 100 वर्षों के यात्रा के आत्ममंथन का भी समय है। आज परिषद, अपने संस्थापकों के सपनों को आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा, महिलाओं के लिए शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में काम कर रहा है।
विज्ञापन

शताब्दी वर्ष के लिए अभी से लक्ष्य तैयार कर जुट जाएं। सीएम योगी ने कहा कि समाज और राष्ट्र के प्रति हमने अपनी भूमिका का निर्वहन किस तरह किया, है, यह समारोह उसका प्रमाण है।  मुख्यमंत्री योगी ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष रहे प्रो. यूपी सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

2000 साल पहले दुनिया की अर्थव्यवस्था में 46 फीसदी हिस्सा भारत का
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2000 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था बहुत हीमजबूत थी। दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का हिस्सा 46 फीसदी। 400 साल पहले दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का हिस्सा 26 फीसदी था। देश आजाद हुआ तो डेढ़ प्रतिशत रह गया था।

अंग्रेज और विदेशी आक्रांता उस समय 32-33 ट्रिलियन डॉलर लूटकर ले गए थे। आज भारत की अर्थव्यवस्था चार ट्रिलियन डॉलर है। आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है। दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला देश है यह पूरी  दुनिया ने माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed