फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MPs Kamlesh and Ravi Kishan isolates himself after Kanika kapoor corona test positive then they meet BJP MP Dushyant Singh

राष्ट्रपति के भोज में शामिल हुए थे गोरखपुर के दो सांसद, कोरोना के डर से अब खुद को किया आइसोलेट

Sat, 21 Mar 2020 12:23 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 21 Mar 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
MPs Kamlesh and Ravi Kishan isolates himself after Kanika kapoor corona test positive then they meet BJP MP Dushyant Singh
बाएं सांसद कमलेश पासवान, दाएं सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।

राजस्थान से सांसद दुष्यंत सिंह के साथ राष्ट्रपति के भोज में शामिल शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन और बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान ने भी खुद को अलग कर लिया है। कमलेश पासवान नई दिल्ली स्थित अपने घर में अकेले रह रहे हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि कोरोना वायरस की अभी कोई इलाज नहीं है। सतर्कता और सावधानी ही कोरोना का संक्रमण रोक सकती है। स्वास्थ्य से संबंधित कोई दिक्कत नहीं है, फिर भी सावधानी बरत रहे हैं। सांसद रवि किशन ने भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


हुआ यूं था कि राजस्थान से भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह लखनऊ की एक पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी में गायिका कनिका कपूर भी आईं थीं। कनिका को कोरोना का संक्रमित पाया गया है। लखनऊ की पार्टी के बाद भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह राष्ट्रपति की तरफ से 18 मार्च को सुबह नौ बजे दिए गए भोज में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति के भोज में ही शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन और बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान भी थे। इसी का नतीजा रहा कि दोनों सांसदों ने खुद को भीड़भाड़ से अलग कर लिया। वे परिवार वालों से भी नहीं मिल रहे हैं।


 राष्ट्रपति के भोज में डुमरियागंज से भाजपा सांसद जगदंबिका पाल और महराजगंज से भाजपा सांसद पंकज चौधरी भी थे लेकिन इन लोगों ने खुद को भीड़ से अलग किया या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed