{"_id":"6756da35dd7a214c510c0b65","slug":"mp-ravi-kishan-met-the-family-of-the-victim-of-gorakhpur-mohaddipur-road-accident-2024-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहद्दीपुर सड़क हादसा: सांसद रवि किशन ने परिजनों से की मुलाकात, कहा-‘हम हर सम्भव मदद के लिए तैयार हैं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहद्दीपुर सड़क हादसा: सांसद रवि किशन ने परिजनों से की मुलाकात, कहा-‘हम हर सम्भव मदद के लिए तैयार हैं’
Mon, 09 Dec 2024 05:23 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 09 Dec 2024 05:23 PM IST
सार
सांसद रवि किशन शुक्ला ने रविवार को मोहद्दीपुर निवासी विक्रांत सिंह के परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा, "इस कठिन समय में मैं और हमारी सरकार आपके साथ खड़े हैं। हर प्रकार की सहायता और आवश्यकता, मैं हर संभव मदद करूंगा।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहद्दीपुर में 6 दिसंबर की रात हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल थे। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है।
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने रविवार को मोहद्दीपुर निवासी विक्रांत सिंह के परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा, "इस कठिन समय में मैं और हमारी सरकार आपके साथ खड़े हैं। हर प्रकार की सहायता और आवश्यकता, मैं हर संभव मदद करूंगा।"
सांसद ने आश्वासन दिया कि मृतकों के परिवार को सरकार की ओर से हर संभव आर्थिक और सामाजिक मदद दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि परिवार को सभी प्रकार की सहायता समय पर और पूरी तरह से मिले।
विज्ञापन
इसके साथ ही सांसद रवि किशन ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों, विशेषकर एक बच्चे और महिला के इलाज के लिए सक्रियता दिखाई। उन्होंने चिकित्सकों से वार्ता की और घायलों के इलाज के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा, 'घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की आवश्यकता है यदि तो मुझे तुरंत सूचित करें।'
रवि किशन ने घायल बच्चे और महिला के इलाज के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि उनका स्वास्थ्य प्राथमिकता है। उन्होंने चिकित्सकों से यह भी कहा कि इलाज में उच्चतम मानकों का पालन किया जाए।