फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Ravi Kishan interacts with intellectuals online

सांसद रवि किशन ने बुद्धिजीवियों से किया ऑनलाइन संवाद, कहा- कोरोना काल में आपकी भूमिका अहम

Thu, 11 Jun 2020 09:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
MP Ravi Kishan interacts with intellectuals online
MP Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला।

कारोना काल में आने वाली समस्याओं से निपटने में बुद्धिजीवियों की बड़ी भूमिका हो सकती है। शिक्षकों के ज्ञान और शोध के माध्यम से हम कोरोना संबंधित समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं। शिक्षकों के वैज्ञानिक शोधों के माध्यम से कोरोना के वैक्सीन और दवाइयों के खोज में मदद मिल सकती है। कोरोना से निपटने में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन असाधारण है।

विज्ञापन

 
यह बातें सांसद रविकिशन ने व्यक्त की। वे गुरुवार को अनलॉक अवधि की ओर जिम्मेदारी और चुनौतियों के विषय पर जूम एप से शहर के बुद्धिजीवियों से संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। रविकिशन ने कहा कि कोरोना एक वैश्विक महामारी है। बाकी दुनिया की अपेक्षा एक बड़ी आबादी को देखते हुए भारत का प्रबंधन काफी अच्छा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम समन्वयक गोविवि के प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि संवाद के माध्यम से ही किसी भी समस्या का हल निकलता है। कोरोना महामारी के कारण बनी परिस्थितियों में विशेषज्ञ के रूप में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी शिक्षकों ने अपने सुझाव और शोध दिए हैं, जिन्हें एकत्र करके सांसद के माध्यम से सरकार के संबद्ध मंत्रालयों तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉयोटेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. शरद मिश्रा ने कहा कि अगले कुछ महीनों में इसका वैक्सीन बनाया जा सकता है। डॉ अंबरीष श्रीवास्तव, डॉ तूलिका मिश्रा, डॉ प्रतिमा जायसवाल ने भी अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में आभार ज्ञापन डॉ आशीष शुक्ला ने किया।  


संवाद कार्यक्रम में प्रो. राजर्षि कुमार गौड़, डॉ मनोज कुमार तिवारी, डॉ राजेश पांडेय, डॉ अमित उपाध्याय, डॉ ओमप्रकाश सिंह, डॉ टीएन मिश्रा, डॉ आलोक कुमार, डॉ हर्ष देव वर्मा, डॉ लक्ष्मी मिश्रा, डॉ अपरा त्रिपाठी, डॉ पंकज कुमार सिंह, डॉ मनीष कुमार पाण्डेय , डॉ वंदना सिंह, डॉ कृपा मणि, डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ अंशू गुप्ता समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed