{"_id":"69ea8e77c1055008a10c744b","slug":"mou-between-aiims-and-echs-extended-for-two-years-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1299093-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्व सैनिकों और आश्रितों को मिलती रहेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्व सैनिकों और आश्रितों को मिलती रहेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
Fri, 24 Apr 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स और ईसीएचएस के बीच पूर्व से संचालित समझौता ज्ञापन (एमओयू) का बृहस्पतिवार को आगामी दो वर्षों के लिए नवीनीकरण किया गया। इससे क्षेत्र के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहेंगी।
एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता एवं कर्नल काबुल त्यागी ने संयुक्त रूप से एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान ईडी ने ओपीडी हॉल में स्थापित ईसीएचएस काउंटर के उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ईसीएचएस लाभार्थियों को और अधिक सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया को सुदृढ़ एवं समयबद्ध बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
ईसीएचएस रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके तहत पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को पॉलिक्लिनिक, सैन्य अस्पतालों और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों के माध्यम से कैशलेस चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय भारती, डीएमएस डॉ. सुधीर श्याम कुशवाहा, डॉ. शिवांगी राणा एवं डॉ. सामंत सिंह आदि उपस्थित रहे।