फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother died due to daughter in law and son fight in maharajganj

यूपी: मामूली बात पर देवर-भाभी के बीच हुआ विवाद, झगड़ा छुड़ाने गई मां की मौत

Mon, 26 Apr 2021 06:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Apr 2021 06:51 PM IST
सार

बाइक खड़ी करने को लेकर देवर भाभी के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ता देख बुजुर्ग मां झगड़ा छुड़ाने पहुंची। इस दौरान धक्का लगने से वह गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Mother died due to daughter in law and son fight in maharajganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवां गांव में बहू और बेटे के बीच झगड़ा छूडाने गई बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर देउरवां गांव के रहने वाले सन्नू घर के बाहर बाइक खड़ी करके घर के अंदर गया। इतने में उसकी भाभी लीलावती देवी आई और बाइक हटाने के लिए बोलने लगी। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। 
विज्ञापन


विवाद बढ़ता देख सन्नू की मां रामपति देवी (60) दोनों का झगड़ा छुड़ाने के लिए गई। इस दौरान रामपति को झटका लगा जिससे वह गिर पड़ी। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं लीलावती देवी घायल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले के बारे में जानकारी ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed