फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother cremated son in maharajaganj

पिता के जीवित रहते मां ने दी बेटे को मुखाग्नि, श्मशान घाट पर ही रो पड़ा पूरा गांव

Thu, 10 Sep 2020 07:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Sep 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Mother cremated son in maharajaganj
बेटे की चिता को आग देते रीता। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोठीभार थाना क्षेत्र के बड़हरा चरगहा के मोती टोला की रहने वाली एक महिला ने पति को जीवित रहते मृत बेटे को लेकर श्मशान घाट पहुंची।

विज्ञापन


वहां विधि विधान के साथ बेटे को मुखाग्नि दी। जिसकी चर्चा आसपास के इलाकों में देर शाम तक होती रही। यह मामला बीते 6 सितंबर का है।

बड़हरा चरगहा के मोती टोला निवासी रीता ने बताया कि बीते करीब दो दशक पहले उसकी शादी ईश्वर चौहान से हुई थी। दोनों की चार संताने दिलीप, संगीता, सीमा व रीमा थी। उसके कुछ दिन बाद पति ईश्वर अपनी पत्नी रीता और चारों बच्चों को छोड़कर अलग रहने लगा।
विज्ञापन


उसने बताया कि बड़ा लड़का दिलीप (17) दिव्यांग था। जिसकी तबीयत काफी दिनों से बिगड़ी हुई थी। जिसके चलते शनिवार की रात को उसकी अचानक मौत हो गई।

उसके बाद ग्रामीणों की सहयोग से मृतक बेटे दिलीप की शव को दाह संस्कार करने के लिए गांव से सटे गंडक नहर घाट पर पहुंच गई। जहां पर पूरे विधि विधान के साथ लड़के दिलीप के शव को मुखाग्नि दी। वही पिता के रहते मां को मुखाग्नि देते देख श्मशान घाट पर लोगों की आंखें नम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed