{"_id":"656d60877508ecfc8903fcd6","slug":"mother-came-to-save-son-beaten-to-death-in-gorakhpur-2023-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हत्या: बेटे को बचाने पहुंची मां को पीटकर मार डाला, पुरानी रंजिश में पट्टीदारों ने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हत्या: बेटे को बचाने पहुंची मां को पीटकर मार डाला, पुरानी रंजिश में पट्टीदारों ने की वारदात
Mon, 04 Dec 2023 10:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजालाब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजालाब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:45 AM IST
सार
आरोप है कि शनिवार रात सचिन अपने बरामदे में मोबाइल फोन पर कोई वीडियो देख रहा था। इसी दौरान मुकेश आकर सचिन का गला दबाने लगा। शोर सुनकर बच्चे की मां कुसुम बचाने गई तो मुकेश व दयाशंकर ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
कुसुम। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बर्रोही गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश में पट्टीदारों ने 10 साल के बच्चे की गला दबाने की कोशिश की। अपने बेटे को बचाने पहुंची मां की पट्टीदारों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। ससुर को मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। गांव में एहतियातन पीएसी लगा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, बर्रोही गांव निवासी रामजी (65) का बेटा हरिश्चंद्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। रामजी अपनी बहू कुसुम (40) और 10 साल के पौत्र सचिन के साथ गांव में रहते हैं। पट्टीदार मुकेश के परिवार से लंबे समय से उनका विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में एक ही पटरी पर आगे-पीछे दौड़ेंगी ट्रेनें, लोको पायलट को अब तीन नहीं, दिखेंगे चार सिग्नल
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है कि शनिवार रात सचिन अपने बरामदे में मोबाइल फोन पर कोई वीडियो देख रहा था। इसी दौरान मुकेश आकर सचिन का गला दबाने लगा। शोर सुनकर बच्चे की मां कुसुम बचाने गई तो मुकेश व दयाशंकर ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी। ससुर रामजी को भी पीट दिया।
इसे भी पढ़ें: एम्स में खुलेगा मिल्क पार्लर, मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी सुविधा
आरोपियों की ओर से उनके परिवार के रामबुझ, आकाश, विकास, पुष्पा देवी व पवन कुमार भी आ गए और फिर घर में घुसकर मारपीट करने लगे, जिससे बहू को दोबारा चोट लगी और जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। पड़ोसी की मदद से घटना की जानकारी होने पर रामजी के दामाद धर्मेंद्र पहुंचे और फिर दोनों को लेकर पीएचसी उरुवा गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल ले जाते समय कुसुम की मौत हो गई। रामजी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सीओ खजनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।