{"_id":"613d8560e6dd51515c0d41df","slug":"mother-and-son-died-in-road-accident-by-speeding-car-collided-with-truck-at-basti-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी, मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी, मां-बेटे की मौत
Sun, 12 Sep 2021 12:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:48 PM IST
सार
नेशनल हाईवे पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटरी गांव के पास हुआ हादसा। कार चालक व उसके पिता गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बस्ती सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाईवे पर दुधौरा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार शनिवार की देर रात अयोध्या बस्ती हाईवे पर कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कल्यान निवासी रजन जीत प्रताप चौहान पुत्र राणा प्रताप चौहान अपने पिता राणा प्रताप (55) पुत्र स्वर्गीय श्याम बिहारी चौहान की दवा कराने अपने छोटे भाई नितिन कुमार (18) व अपनी माता सुभावती देवी (53) के साथ लखनऊ पीजीआई गए थे। वहां से इलाज कराकर वापस कुशीनगर स्थित अपने घर जा रहे थे।
अभी वह कप्तानगंज थाने के दुधौरा (कटरी) गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े बालू लदे ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सुभावती देवी (53) व इनके छोटे पुत्र नितिन कुमार (18) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राणा प्रताप (55) व कार चला रहा इनका बड़ा बेटा रजन जीत प्रताप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज बृजेश सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है।