फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother and daughter arrested with 2 kg of marijuana at Chhatra Sangh intersection in Gorakhpur.

गांजे संग मां-बेटी गिरफ्तार: ट्रेन से आई थी गोरखपुर, स्नान करने वाले श्रद्धालु बन दे रही थी धोखा- 20 KG बरामद

Tue, 20 Jan 2026 01:45 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 20 Jan 2026 01:45 PM IST
सार

जांच में सामने आया कि भीड़ में पहचान छिपाने के लिए आरोपी खुद को स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की तरह प्रस्तुत कर रहे थे, ताकि किसी को शक न हो। पूछताछ में बताया गया कि गांजा वाराणसी में करीब आठ हजार रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा गया था, जिसे गोरखपुर में अधिक कीमत पर बेचने की योजना थी। 

विज्ञापन
Mother and daughter arrested with 2 kg of marijuana at Chhatra Sangh intersection in Gorakhpur.
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कैंट थाना पुलिस ने सोमवार सुबह नशा तस्करी के एक संगठित प्रयास को नाकाम करते हुए छात्रसंघ चौराहे के पास से मां-बेटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से झोले में रखा 20 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी वाराणसी से ट्रेन के जरिये गांजा लेकर गोरखपुर पहुंचे थे और इसे राजघाट इलाके में बेचने की तैयारी में थे।

विज्ञापन


जांच में सामने आया कि भीड़ में पहचान छिपाने के लिए आरोपी खुद को स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की तरह प्रस्तुत कर रहे थे, ताकि किसी को शक न हो। पूछताछ में बताया गया कि गांजा वाराणसी में करीब आठ हजार रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा गया था, जिसे गोरखपुर में अधिक कीमत पर बेचने की योजना थी।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में किरन निषाद शामिल है, जो मूल रूप से बेलीपार थाना क्षेत्र के जूड़ापुर की रहने वाली है और वर्तमान में राजघाट थाना क्षेत्र के अमरूदमंडी इलाके में रह रही थी। उसके साथ उसकी बेटी भोली और सहयोगी कृष्ण कुमार निषाद उर्फ टेगना निवासी जीतपुर प्रथम थाना गीड़ा को भी पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, किरन निषाद का नाम पहले भी गांजा तस्करी में सामने आ चुका है और पति की मृत्यु के बाद वह इस धंधे में सक्रिय रही। बेटी और सहयोगी भी लंबे समय से उसका साथ दे रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed