फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than 50 thousand houses lost electricity for hours

कटौती से जनता परेशान: 50 हजार से अधिक घरों में घंटों गुल रही बिजली, गर्मी से उबले लोग, पानी को भी तरसे

Sat, 17 Jun 2023 10:53 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Jun 2023 10:53 AM IST
सार

उपकेंद्र से जुड़े 15 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई। अभियंताओं की ओर से संतोषजनक जवाब न मिलने से परेशान उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। रात 9:08 बजे बिजली आई, लेकिन आधे घंटे में ही चली गई।

विज्ञापन
More than 50 thousand houses lost electricity for hours
बिजली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जल निगम के साथ बिजली निगम के अभियंताओं की लापरवाही का खामियाजा शहर के 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को उठाना पड़ा। जल निगम ने पाइप बिछाने के चक्कर में सूरजकुंड इलाके में भूमिगत केबल काट दी। तारामंडल बिजली उपकेंद्र की परिसर के बाहरी हिस्से में आग लगने से रूस्तमपुर, तारामंडल समेत अन्य बिजली घर की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। जबकि, रुस्तमपुर बिजली उपकेंद्र में तकनीकी फाल्ट से बिजली आपूर्तिं बंद रही।

विज्ञापन


वहीं, मोहद्दीपुर उपकेंद्र भी ओवरलोड की चक्कर में देर रात कर बंद रहा। राप्तीनगर इलाके के शाहपुर उपकेंद्र में इनकमिंग फीडर जलने से सभी नौ फीडर बंद हो गए। परेशान उपभोक्ताओं ने सब स्टेशन पर हंगामा किया।
विज्ञापन


बिजली अभियंताओं के मुताबिक, जल निगम की तरफ से द्वारा सीवर लाइन के लिए खुदाई के दौरान सूरजकुंड के सिधारीपुर तिराहे के पास बीती रात करीब दो बजे कई जगह बिजली केबल कट गया। इसकी वजह से इलाके के करीब तीन हजार से अधिक लोगों के घरों में करीब 16 घंटे बिजली गुल रही। इससे सूरजकुंड, सिधारीपुर, बिलंदपुर खत्ता, सुभाषचंद्र बोस नगर, मनमोहनपुरम, संकटमोचन नगर व शहीद अब्दुला नगर इलाके में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कलयुग का हैवान: गुमसुम थी बेटी, जब बोली तो पता चला शिक्षक ने किया है दुष्कर्म

कुछ देर इंतजार करने के बाद लोगों ने स्टेशन से लगायत बिजली अभियंताओं को फोन करना शुरू कर दिया। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे प्रभावित घरों की बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। इस भीषण गर्मी में सोलह घंटे बिजली व पानी को लेकर हाहाकार मचा रहा। वहीं, शाहपुर उपकेंद्र के 10 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर का इनकमिंग केबल शुक्रवार की शाम चार बजे गर्म होकर फट गया। धमाका होने से अफरातफरी मच गई।

उपकेंद्र से जुड़े 15 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई। अभियंताओं की ओर से संतोषजनक जवाब न मिलने से परेशान उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। रात 9:08 बजे बिजली आई, लेकिन आधे घंटे में ही चली गई। इसके बाद देर रात तक बिजली नहीं आई थी। देर रात तक तारामंडल उपकेंद्र में फाल्ट को ठीक करने की वजह से रुस्तमपुर और रानीबाग समेत अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति आती-जाती रही।

पानी के लिए जूझते रहे लोग

बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। काफी देर तक बिजली कटी रहने से इंनवर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया। ऐसे में लोगों को और ज्यादा दिक्कत हुई। देर शाम आपूर्ति चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। भीषण गर्मी में शहर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज, मोहद्दीपुर, विश्वविद्यालय, लोहिया, रूस्तमपुर और रानीबाग, बक्शीपुर, सूरजकुंड समेत अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति से लोग पानी और इनवर्टर डिस्चार्ज होने से परेशान होते रहे।

इसे भी पढ़ें:  अचानक बाहर चले गए जीडीए उपाध्यक्ष, नहीं खुल सकी डाॅ. शंकर रे की क्लीनिक

रात 10 बजे पहुंचे अपर प्रमु्ख सचिव ऊर्जा, पूछा आपूर्ति का हाल
रात 10 बजे अपर प्रमुख सचिव ऊर्जा महेश गुप्ता भी गोरखपुर पहुंच गए। बस्ती के अलावा अन्य मंडल में बिजली आपूर्ति का निरीक्षण करने के बाद गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सवाल किया तो मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि तेज हवा की वजह से और जल निगम की लापरवाही से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति की दिक्कत बनी रही।

हालांकि, सूचना पर अभियंताओं ने मौके पर पहुंच आपूर्ति को सामान्य करने का प्रयास किया। गर्मी में एबीसी केबल पर लोड और धूप की वजह से कई जगह कुछ परेशानी रही। अपर प्रमुख सचिव ने आपूर्ति व्यवस्था के सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed