{"_id":"648d4147748a7141dd0594c7","slug":"14-year-girl-student-molested-by-teacher-in-gorakhpur-2023-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलयुग का हैवान: गुमसुम थी बेटी, जब बोली तो पता चला शिक्षक ने किया है दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुग का हैवान: गुमसुम थी बेटी, जब बोली तो पता चला शिक्षक ने किया है दुष्कर्म
Sat, 17 Jun 2023 10:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:44 AM IST
सार
गोरखपुर में एक 14 साल की किशोरी कई दिनों से चुपचाप थी। घरवाले उससे पूछते तो वह कुछ भी बोलने से इनकार कर देती थी। परिजनों ने अधिक दबाव बनाया तो उसने बताया कि ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने उसका दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के एक गांव में नौवीं की 14 वर्षीय छात्रा से ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने दुष्कर्म किया। 30 मई को हुई इस घटना के बाद से छात्रा गुमसुम थी। घरवालों के कई बार पूछने पर शुक्रवार को छात्रा ने आपबीती बताई। इसके बाद शुक्रवार शाम थाने में पहुंची मां ने तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को बगल के गांव का एक शिक्षक ट्यूशन पढ़ाने आता था। आरोप है कि बीती 30 मई की रात में शिक्षक, छात्रा को बहला फुसलाकर गोरखपुर शहर ले गया और गोरखनाथ इलाके में रुका। इस दौरान उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन 31 मई को कचहरी ले जाकर सादे स्टैंप पर हस्ताक्षर कराकर उसका आधार कार्ड ले लिया। इसके बाद आरोपी छात्रा को गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मारपीट: बहुभोज में झगड़ा छुड़ाना पड़ा युवक को भारी, मनबढ़ों ने फोड़ा सिर
विज्ञापन
आरोप है कि उसने छात्रा को धमकी दी कि परिवार वालों से कुछ बताया तो पूरे परिवार को तबाह कर देगा। छात्रा तभी से गुमसुम रहने लगी थी। घरवालों के पूछने पर भी वह कुछ नहीं बताती थी। परिवार वालों को इस बात का डर तो था कि पूरी रात बेटी घर पर नहीं थी तो उसके साथ कुछ अनहोनी तो नहीं हुई।
शुक्रवार को छात्रा ने आपबीती बताई तो उसकी मां ने थाने में तहरीर दे दी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को छात्रा ने आपबीती बताई तो उसकी मां ने थाने में तहरीर दे दी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।