फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molested accused beat girl hostage in House at Gorakhpur

Gorakhpur News: दुष्कर्म के आरोपी ने युवती को बंधक बनाकर पीटा, सुलह करने का बना रहा था दबाव

Sat, 17 Dec 2022 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Dec 2022 10:50 AM IST
सार

 पीड़िता ने महराजगंज एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। आरोपी का घर गुलरिहा इलाके में होने की वजह से एसपी महराजगंज ने गुलरिहा पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Molested accused beat girl hostage in House at Gorakhpur
सांकेतिक। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गुलरिहा के रघुनाथपुर गांव के भगवानपुर टोला में दुष्कर्म के आरोपी ने भाई व साथियों संग मिलकर पीड़ित युवती को बंधक बनाकर पीटा। युवती का कहना है कि आरोपी सुलह का दबाव बना रहा था। गुलरिहा पुलिस ने एसपी महराजगंज के आदेश पर शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज की एक युवती ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि रघुनाथपुर गांव निवासी अखिलेश चौहान से उसका प्रेम संबंध था। पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था, लेकिन शादी करने को कहने पर मारपीट करने लगता था। पीड़िता की तहरीर पर महराजगंज पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था।
विज्ञापन


जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी के बड़े भाई शेषनाथ ने चार नवंबर 2022 को दिन में 11 बजे फोन कर युवती को अपने घर बुलाया। आरोप है कि घर जाने पर अखिलेश, शेषनाथ, ज्योती, प्रेमी देवी और जगदंबा ने हाथ पैर बांध दिए और पिटाई कर सुलह करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद आरोपियों ने छोड़ दिया। पीड़िता ने महराजगंज एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। आरोपी का घर गुलरिहा इलाके में होने की वजह से एसपी महराजगंज ने गुलरिहा पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed