{"_id":"639d5187e1d61101a35baab3","slug":"molested-accused-beat-girl-hostage-in-house-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुष्कर्म के आरोपी ने युवती को बंधक बनाकर पीटा, सुलह करने का बना रहा था दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुष्कर्म के आरोपी ने युवती को बंधक बनाकर पीटा, सुलह करने का बना रहा था दबाव
Sat, 17 Dec 2022 10:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:50 AM IST
सार
पीड़िता ने महराजगंज एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। आरोपी का घर गुलरिहा इलाके में होने की वजह से एसपी महराजगंज ने गुलरिहा पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गुलरिहा के रघुनाथपुर गांव के भगवानपुर टोला में दुष्कर्म के आरोपी ने भाई व साथियों संग मिलकर पीड़ित युवती को बंधक बनाकर पीटा। युवती का कहना है कि आरोपी सुलह का दबाव बना रहा था। गुलरिहा पुलिस ने एसपी महराजगंज के आदेश पर शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज की एक युवती ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि रघुनाथपुर गांव निवासी अखिलेश चौहान से उसका प्रेम संबंध था। पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था, लेकिन शादी करने को कहने पर मारपीट करने लगता था। पीड़िता की तहरीर पर महराजगंज पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था।
जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी के बड़े भाई शेषनाथ ने चार नवंबर 2022 को दिन में 11 बजे फोन कर युवती को अपने घर बुलाया। आरोप है कि घर जाने पर अखिलेश, शेषनाथ, ज्योती, प्रेमी देवी और जगदंबा ने हाथ पैर बांध दिए और पिटाई कर सुलह करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
किसी तरह 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद आरोपियों ने छोड़ दिया। पीड़िता ने महराजगंज एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। आरोपी का घर गुलरिहा इलाके में होने की वजह से एसपी महराजगंज ने गुलरिहा पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। शुक्रवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।