फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Modular kitchen to be built at MMMUT for Rs 3.5 crore, preparations underway

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के मेस में मिलेगा गुणवत्तापूर्ण भोजन, 3.57 करोड़ रुपये से बनेगा मॉड्यूलर किचन

Tue, 03 Feb 2026 11:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 11:14 AM IST
सार

देशभर के विश्वविद्यालयों के छात्रावासों के मेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। इस वजह से संंबंधित संस्थान की किरकिरी तो होती ही है, छात्र और उनके परिजन भी हमेशा आशंकित रहते हैं। इसे देखते हुए एमएमएमयूटी प्रशासन ने पिछले वर्ष मॉड्यूलर किचन को लेकर प्रस्ताव तैयार किया था। वित्त समिति और प्रबंध बोर्ड ने इसके लिए 3.57 करोड़ रुपये खर्च किए जाने को मंजूरी भी दे दी थी।

विज्ञापन
Modular kitchen to be built at MMMUT for Rs 3.5 crore, preparations underway
एमएमएमयूटी( सांकेतिक) - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रावासों में 3.57 करोड़ रुपये से मॉड्यूलर किचन बनेगा। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके जरिये मेस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी। यह बनने के बाद एफएसएसएआाई के पास सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, देशभर के विश्वविद्यालयों के छात्रावासों के मेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। इस वजह से संंबंधित संस्थान की किरकिरी तो होती ही है, छात्र और उनके परिजन भी हमेशा आशंकित रहते हैं। इसे देखते हुए एमएमएमयूटी प्रशासन ने पिछले वर्ष मॉड्यूलर किचन को लेकर प्रस्ताव तैयार किया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

वित्त समिति और प्रबंध बोर्ड ने इसके लिए 3.57 करोड़ रुपये खर्च किए जाने को मंजूरी भी दे दी थी। अब उस दिशा में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय में कुल 12 हॉस्टल संचालित हैं, जिनमें चार में मॉड्यूलर किचन की व्यवस्था मौजूद है।
विज्ञापन

शेष आठ हॉस्टलों क्रमश: सरस्वती, कल्पना चावला, कस्तूरबा और सरोजनी हॉस्टल (छात्राओं) और तिलक, रामानुजम, आंबेडकर और रमन हॉस्टल (छात्र) में मॉड्यूलर किचन बनेगा। मॉड्यूलर किचन बनने से न केवल फूड सेफ्टी विभाग के सभी मानकों की पूर्ति होगी बल्कि मेस पूरी तरह हाइजेनिक और आधुनिक सुविधाओं से लैस हो जाएंगे। इसका लाभ विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में मिलेगा।

मॉड्यूलर किचन के प्रस्ताव को वित्त समिति और प्रबंध बोर्ड से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इससे छात्रों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी। एफएसएसएआई के मानक के अनुरूप किचन बनवाए जाएंगे। उसके बाद प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया जाएगा: प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed