फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT: 'Abhyudaya' program begins, EDM night becomes attraction

एमएमएमयूटी :सुबह ‘अभ्युदय’ कार्यक्रम का आगाज, ईडीएम नाइट से संगीतभरी रही रात-छात्र-छात्राओं ने जमकर की मस्ती

Fri, 08 Mar 2024 02:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:50 PM IST
सार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में कला, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘अभ्युदय-24’ का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हो गया। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने तीन दिवसीय इस समारोह का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
MMMUT: 'Abhyudaya' program begins, EDM night becomes attraction
मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित अभ्युदय कार्यक्रम के फैशन शो में प्रतिभाग करती - फोटो : राजेश कुमार( संवाद)

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में कला, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘अभ्युदय-24’ का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हो गया। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने तीन दिवसीय इस समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


विज्ञापन

पहले दिन रागा, मेल-जोल, गूंज, रैडर जोन, छोटे उस्ताद, हाउस ऑफ कॉमंस, क्विज, आर्काइविंग इमोशंस, फेस पेंटिंग, ग्लिटरिंग हैंड और ओपेन माइक का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा से खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

MMMUT: 'Abhyudaya' program begins, EDM night becomes attraction
मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित अभ्युदय कार्यक्रम में नृत्य करती छात्राएं। - फोटो : राजेश कुमार( संवाद)
उद्घाटन अवसर पर कुलपति प्रो. सैनी ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व और कौशल को विकसित करने में सहायक होते हैं। इससे प्रबंधन कौशल और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। पढ़ाई-लिखाई का उद्देश्य केवल विषय का ज्ञान नहीं होता, बल्कि छात्रों में जीवन जीने का कौशल विकसित करना भी होता है। इसी उद्देश्य से विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को संगीत, नृत्य आदि की पेशेवर शिक्षा देने के लिए पदों का सृजन किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘छोटे उस्ताद’ से हुई। इसमें नृत्य, गायन, पेंटिंग आदि में बच्चों ने कौशल दिखाया। ओपेन माइक में अंकित विश्वकर्मा, देवांश त्रिपाठी तथा पीयूष मदान ने उम्दा प्रदर्शन किया। नृत्य प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने समा बांध दिया।

दोपहर में हाउस ऑफ कॉमंस का अंतिम दौर आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। क्विज में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, खेलकूद, सामान्य योग्यता से प्रश्न पूछे गए। आर्काइविंग इमोशंस कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में भी कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इसी क्रम में लाइवली फेसेट का आयोजन किया गया। इसमें चेहरों की चित्रकारी शामिल रही। प्रतिभागियों ने विभिन्न तरीकों से चेहरों को रंग कर रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। ओपेन माइक में प्रतियोगियों ने स्वरचित कविता सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल में अनूप सिंह, दिलीप सिंह, शिवम श्रीवास्तव और आर्यन पांडेय मौजूद रहे।

डॉ. हरीश चंद्र ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। एडिटोरियल बोर्ड के संकाय प्रभारी डॉ. अभिजीत मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान छात्र क्रिया-कलाप परिषद के चेयरमैन प्रो. बीके पांडेय, उपाध्यक्ष डॉ. राजन मिश्र, प्रायोजक जीडी गोयनका की प्रतिनिधि संचिता श्रीवास्तव व अर्चना आदि ने भी संबोधित किया।

स्टाइलस बैंड पर थिरकते रहे छात्र-छात्राएं, जमकर की मस्ती
रात्रि का मुख्य आकर्षण ‘हरमोसा’ रहा। उजाला फैलाने के इस उत्सव ने आयोजन स्थल पर चार चांद लगा दिए। इसके बाद डीजे बैंड स्टाइल्स ने ईडीएम नाइट में खूब धमाल मचाया। बैंड की धुन पर छात्र-छात्राएं थिरकते दिखे। उत्साह के माहौल में सभी ने इसका लुत्फ उठाया। देर रात तक यह कार्यक्रम चलता रहा।

MMMUT: 'Abhyudaya' program begins, EDM night becomes attraction
मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित अभ्युदय कार्यक्रम में प्रतिभाग करती छात्राएं। - फोटो : राजेश कुमार( संवाद)
मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित अभ्युदय कार्यक्रम में प्रतिभाग करती छात्राएं।

MMMUT: 'Abhyudaya' program begins, EDM night becomes attraction
मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी - फोटो : राजेश कुमार( संवाद)
मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अभ्युदय कार्यक्रम में फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed