{"_id":"6a36f7cd98ec3aa94401a20a","slug":"mla-provides-financial-assistance-in-the-case-of-the-youth-who-drowned-in-the-rapti-river-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1360759-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राप्ती नदी में डूबे युवक की मौत मामले में विधायक ने दी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राप्ती नदी में डूबे युवक की मौत मामले में विधायक ने दी आर्थिक मदद
Sun, 21 Jun 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
भगवानपुर (पीपीगंज)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करतहरी निवासी गोलू उर्फ जयहिंद कुमार की कुछ दिन पूर्व राप्ती नदी में स्नान के दौरान डूबने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी गई।
शनिवार को कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह ने गोरखपुर स्थित अपने आवास पर राज्य आपदा मोचक निधि के तहत मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर विधायक ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना भी की।