{"_id":"65487191d7f238402c0b2827","slug":"missing-girl-found-writhing-in-neighbour-house-died-in-hospital-2023-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हैवानियत: लापता बालिका पड़ोसी के घर तड़पती मिली...अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हैवानियत: लापता बालिका पड़ोसी के घर तड़पती मिली...अस्पताल में तोड़ा दम
Mon, 06 Nov 2023 10:24 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:24 AM IST
सार
, बड़हलगंज इलाके के गांव की 10 वर्षीय बालिका रविवार को दिन के तीन बजे घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह लापता हो गई। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। देर शाम सात बजे बालिका, पड़ोसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। उसकी तबीयत अत्यंत खराब देखकर परिजन अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर में बड़हलगंज इलाके के एक गांव से रविवार दोपहर तीन बजे से लापता 10 वर्षीय बालिका चार घंटे बाद पड़ोसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में तड़पती मिली। परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म की वजह से बच्ची की मौत हुई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर एसपी नार्थ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही बच्ची को मृत घोषित करने वाले डॉक्टर का बयान भी दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज इलाके के गांव की 10 वर्षीय बालिका रविवार को दिन के तीन बजे घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह लापता हो गई। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: नगर निगम कर्मी ने की तलाकशुदा पत्नी की हत्या, बचाव में आईं दो बेटियां गंभीर
देर शाम सात बजे बालिका, पड़ोसी के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। उसकी तबीयत अत्यंत खराब देखकर परिजन अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है जिस वजह से उसकी मौत हुई है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
परिजनों का आरोप है कि बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है जिस वजह से उसकी मौत हुई है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।