फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Missing child found and investigation of police matter of kidnapping of someone close

गोरखपुर: लापता बच्चा मिला, पुलिस की जांच में सामने आई ये बड़ी बात

Sun, 12 Sep 2021 09:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Sep 2021 09:57 AM IST
सार

घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था पांच वर्षीय बालक। खोजबीन के बाद परिवार वालों ने पुलिस को दी थी सूचना।

विज्ञापन
Missing child found and investigation of police matter of kidnapping of someone close
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार की दोपहर घर के बाहर खेल रहा पांच वर्षीय बालक लापता हो गया। खोजबीन के बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच तेज की तो बालक शनिवार की सुबह खुद ही चलकर घर आ गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि घर के एक करीबी ने ही बच्चे का अपहरण किया है। पुलिस आरोपी पर मुकदमे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बनकसिया गांव निवासी एक युवक का कैंपियरगंज थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित के घर आना-जाना है। शुक्रवार की दोपहर इस घर का पांच वर्षीय बालक लापता हो गया। इस दौरान परिवार का करीबी भी पहुंचा और बालक की तलाश में जुट गया। बालक के लापता होने पर अनहोनी की आशंका से पुलिस के वरिष्ठ अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की कई टीमें बच्चे की तलाश में लगाई गईं।
विज्ञापन


अफसरों ने घर के सदस्यों के बारे में छानबीन शुरू की तो पता लगा कि पांच-छह माह पहले इस घर की 15 साल की किशोरी को मेंहदावल थाना क्षेत्र का रहने वाला घर का करीबी युवक भगा ले गया था। दबाव पड़ा तो किशोरी घर आ गई लेकिन युवक तभी से शादी के लिए दबाव बनाए हुए है। बालक के लापता होने के समय इस युवक के वहां पहुंचने और बच्चे की तलाश में सक्रियता से पुलिस का युवक पर शक गहरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक और उसके परिवार वालों से पूछताछ हुई तो शनिवार की भोर में बालक सुरक्षित मिल गया। एसओ कैंपियरगंज सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि रात में ही पुलिस टीम गांव पहुंची और हर संभावित जगह खोजबीन की गई। चौतरफा दबाव पड़ा तो सुबह लापता बच्चा सुरक्षित मिल गया। इस मामले में आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed