{"_id":"64c4df8a1d493a7c6a06ea64","slug":"misdeeds-of-ddu-professor-came-to-fore-from-audio-of-conversation-2023-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: मौसी! आपको पता है प्रोफेसर साहब की रंगीन मिजाजी तो विरोध क्यों नहीं करतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: मौसी! आपको पता है प्रोफेसर साहब की रंगीन मिजाजी तो विरोध क्यों नहीं करतीं
Sat, 29 Jul 2023 03:14 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Jul 2023 03:14 PM IST
सार
वायरल ऑडियो में बातचीत के मुताबिक, छात्रा को प्रोफेसर अपने घर भी ले जाते थे। पत्नी को इसकी जानकारी होने के बाद भी वह विरोध करने का हिम्मत नहीं जुटा पाती थीं। पत्नी व बच्चों की मौजूदगी में वह छात्रा को लेकर काफी देर तक कमरे में रहते थे।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसी ! प्रोफेसर साहब तो एक छात्रा के साथ खुलेआम घूमते हैं, घर पर भी लेकर आते हैं। आप सब जानती हैं तो फिर विरोध क्यों नहीं करतीं? मौसी अपनी बेबसी जाहिर कर युवती को वीसी एवं अन्य प्लेटफाॅर्म पर शिकायत करने की सलाह दे रही हैं। युवती और मौसी की बातचीत का यह वायरल ऑडियो गोरखपुर विश्वविद्यालय के रंगीन मिजाज प्रोफेसर से जुड़ा है। यह ऑडियो राष्ट्रीय महिला आयोग के पास भी पहुंचा है। इस ऑडियो से रंगीन मिजाज प्रोफेसर की करतूतें सबके सामने आ गई हैं।
विज्ञापन
अंदरखाने की चर्चा है कि ऑडियो में जो युवती अपनी कथित मौसी से प्रोफेसर के कारनामों की बात कर रही है, उसके भी नजदीकी रिश्ते प्रोफेसर से रहे हैं। बाद में जब छात्रा, प्रोफेसर के करीब आ गई तो युवती से दूरियां बढ़ गईं। चर्चा है कि इसी युवती ने खुद को मोबाइल मैकेनिक बताकर साक्ष्यों के साथ आयोग और कुलपति से शिकायत की है। युवती और मौसी की बातचीत के पांच-छह ऑडियो आयोग को भेजे गए हैं। जबसे यह प्रकरण सामने आया है विश्वविद्यालय के सभी विभागों में चटकारे लेकर लोग जानकारियां जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
कहा यह भी जा रहा है कि कथित मौसी से जो युवती बात कर रही है, उसी ने पहले गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति से शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत कर दी। अपनी पहचान छिपाने के लिए खुद को मोबाइल मैकेनिक बताकर शिकायतकर्ता बन गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर छात्रा को नेपाल भी ले गए थे रंगीन मिजाज प्रोफेसर, आंतरिक कमेटी कर रही जांच
मोबाइल नंबर से शिकायतकर्ता तक पहुंची टीम
राष्ट्रीय महिला आयोग से वीडियो व ऑडियो समेत अन्य साक्ष्य भेजकर शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने जो मोबाइल नंबर दिया था, उससे विश्वविद्यालय की आंतरिक टीम ने संपर्क किया तो वह एक युवती का निकला। पहले तो वह शिकायत करने से इंकार करती रही, लेकिन बाद में ऑडियो से उसके आवाज का मिलान कराया गया तो वही निकली।
छात्रा को घर भी ले जाते थे प्रोफेसर
वायरल ऑडियो में बातचीत के मुताबिक, छात्रा को प्रोफेसर अपने घर भी ले जाते थे। पत्नी को इसकी जानकारी होने के बाद भी वह विरोध करने का हिम्मत नहीं जुटा पाती थीं। पत्नी व बच्चों की मौजूदगी में वह छात्रा को लेकर काफी देर तक कमरे में रहते थे।
छात्रा को घर भी ले जाते थे प्रोफेसर
वायरल ऑडियो में बातचीत के मुताबिक, छात्रा को प्रोफेसर अपने घर भी ले जाते थे। पत्नी को इसकी जानकारी होने के बाद भी वह विरोध करने का हिम्मत नहीं जुटा पाती थीं। पत्नी व बच्चों की मौजूदगी में वह छात्रा को लेकर काफी देर तक कमरे में रहते थे।