{"_id":"5f0db4288ebc3e6377492116","slug":"miscreants-vikas-yadav-in-top-ten-criminal-at-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के बाद आई देवरिया के 'विकास' की याद, यहां टॉप टेन बदमाशों में है शुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के बाद आई देवरिया के 'विकास' की याद, यहां टॉप टेन बदमाशों में है शुमार
Wed, 15 Jul 2020 08:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Jul 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कानपुर के चौबेपुर थानाक्षेत्र के बिकरू गांव निवासी विकास दुबे के बाद देवरिया पुलिस को यहां के विकास यादव की याद आई है। इस बार उसे टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही बनकटा के रूस्तम बहियारी गांव निवासी बदमाश तारबाबू यादव कभी इस लिस्ट में है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के सकरापार गांव का रहने वाला विकास यादव मार्च 2018 में तब चर्चा में आया जब उसने बजाजी रोड रौनीयारी मोहल्ला के शमशाद अहमद को बंधक बना अपने गांव के पास ले गया और जमकर पीटा। उसने ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया तो जिला प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- पुलिस के लिए विकास दुबे से बड़ी चुनौती बना गोरखपुर का ये बदमाश, दारोगा सहित परिवार के चार लोगों की कर चुका है हत्या
विज्ञापन
इस मामले में छह नामजद और चार अज्ञात पर केस दर्ज हुआ। विकास को छोड़कर सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रूप बदलकर विकास कोर्ट में हाजिर हो गया था। जेल से छूटने के बाद भीखमपुर रोड में भी कुछ लोगों के घर पर चढ़ जमकर पिटाई किया। इस मामले में पुलिस ने जांच में उसका नाम निकाल दिया।
Trending Videos
पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की है। कुछ दिन पूर्व उसने साकेत नगर मोहल्ले में एक दुकानदार को पीटा। इस बार भी केस दर्ज कर पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई है। जिले की टॉप टेन सूची में उसे शामिल कर पुलिस तलाश कर रही है।
इसके अलावा बनकटा के रुस्तम बाहियारी गांव निवासी तारबाबू यादव भी दुर्दांत बदमाश है। पशु, शराब और असलहे की तस्करी कराता है। वर्ष 2016 में उसने भाटपाररानी के तत्कालीन एसओ रहे गजेंद्र राय पर गोली चलाया था। उस समय के एसपी प्रभाकर चौधरी ने काफी खोजबीन की, लेकिन पुलिस के हाथ नहीं लगा। एसपी के स्थानांतरण के बाद उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसे भी टॉप टेन सूची में शामिल कर पुलिस तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें- दुर्दांत विकास दुबे कांड का 12 साल के इस छात्र पर ऐसा हुआ असर, कहा- मम्मी मुझे विकास नाम नहीं रखना है
इस बार भी जिले स्तर पर बनाई गई टॉप टेन बदमाशों की सूची में राजनैतिक पकड़वाले बदमाशों का नाम नहीं है। दो हत्याओं समेत कई मामलों में शामिल एक बदमाश तो विधायक के साथ भलुअनी थाने में कुर्सी पर बैठा था। वहीं, शहर में गैंगवार करने वाले लोगों को भी इस सूची में जगह नहीं दी गई है। इसके अलावा कई अन्य बदमाश भी हैं जो पुलिस के लिए चुनौती हैं।
ये हैं चिह्नित टॉप टेन बदमाश

- राजू जायसवाल निवासी ट्यूबवेल कॉलोनी
- अनूप तिवारी निवासी रामनाथ देवरिया
- किशन सिंह भटवलिया
- विकास यादव निवासी सकरापार, सदर कोतवाली
- अंकुर चौहान निवासी बहादुरपुर खुखुंदू
- मनीष मिश्र निवासी सुविखर, खुखुंदू
- अनवर अली निवासी कंचनपुर, तरकुलवा
- तारबाबू यादव निवासी रूस्तम बहियारी, बनकटा
- चंदू यादव निवासी सोनाड़ी, भलुअनी
- आकाश उर्फ बंटी निवासी तिवारीपुर, बरहज।