फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vikas Jaiswal wants to change his name after Vikas Dubey Kanpur encounter

दुर्दांत विकास दुबे कांड का 12 साल के इस छात्र पर ऐसा हुआ असर, कहा- मम्मी मुझे विकास नाम नहीं रखना है

Mon, 13 Jul 2020 12:27 PM IST
vivek shukla ऐहतेशाम उद्दीन अहमद, सिद्धार्थनगर।
ऐहतेशाम उद्दीन अहमद, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Jul 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Vikas Jaiswal wants to change his name after Vikas Dubey Kanpur encounter
विकास जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला।

मम्मी मुझे विकास नाम नहीं रखना है, मेरा नाम बदलवाइए चाहे स्कूल से नाम ही क्यों न कटवाना पड़े। बारह साल के विकास जायसवाल के दिलोदिमाग पर कानपुर बिकरू कांड का ऐसा असर पड़ा कि उसे अपने नाम से ही चिढ़ हो गई। विकास चाहता है कि परिवार और स्कूल में अब उसे अवि के नाम से जाना जाए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत मां वंशिका जायसवाल बताती हैं कि तीन जुलाई को समाचार आया कि कानुपर के बिकरू में दहशतगर्द विकास दुबे और उसके साथियों ने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी है। बताती हैं कि इसके बाद से बेटा विकास बेचैन सा रहने लगा। टीवी पर विकास दुबे का समाचार चलता तो बेटा चैनल बदलने की जिद करता, नहीं बदला जाता तो रुआंसा होकर दूसरे कमरे में चला जाता। घटना के बाद से वह गुमसुम सा रह रहा था।

विज्ञापन

शुक्रवार को विकास दुबे की मुठभेड़ में मौत होने का समाचार सुनने के बाद उसके व्यवहार में थोड़ा बदलाव आया और परिवार के सदस्यों से थोड़ी बात करने लगा। विकास दुबे की मौत के बाद उसने कहा कि मम्मी मेरा नाम विकास नहीं रखो, अब मुझे अवि कह कर बुलाया करो।



पहले तो परिवार के सदस्य उसकी बात को मजाक समझे लेकिन अब वह तब तक जवाब नहीं देता जब तक उसे अवि कह कर नहीं बुलाया जाए, विकास के नाम को बिलकुल अनसुना कर देता है। कक्षा आठ में पढ़ने वाले विकास ने बताया कि न जाने क्यों उसे यह नाम कलंकित करने वाला लगने लगा, अबसे वह अवि ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed