फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreants tried to crush policemen during accused Searching in kushinagar UP

यूपी: बदमाशों ने बाइक सवार पुलिस कर्मियों को कुचलने का किया प्रयास, अब हो रही इनकी तलाश

Tue, 29 Dec 2020 04:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिलनगर (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिलनगर (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Dec 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Miscreants tried to crush policemen during accused Searching in kushinagar UP
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव के सामने सोमवार की देर रात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने बाइक सवार दो पुलिस कर्मियों को कुचलकर मारने का प्रयास किया। दोनों पुलिस कर्मियों को फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया जहां से एक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्कार्पियो भी फंस गई जिसे छोड़कर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया पुलिस चौकी पर तीन दिन पूर्व एक युवक ने थाना क्षेत्र के पिपरा रज्जब निवासी दो लोगों पर मोबाइल लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। सोमवार को रात में लगभग 10 बजे मधुरिया चौकी पर तैनात सिपाही अरुण यादव को सूचना मिली कि दोनों आरोपी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पिपरा रज्जब गांव के पास एक ढाबा पर बैठे हैं।
विज्ञापन


इसकी सूचना पर अरुण अपने साथी सिपाही धर्मेंद्र यादव के साथ बाइक से आरोपियों को पकड़ने पहुंचे लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले। इसके बाद पुलिस कर्मी अरुण व धर्मेंद्र आसपास तलाश के बाद गश्त करते हुए फाजिलनगर कस्बे के बघौचघाट मोड़ तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर रुकने के बाद दोनों पुलिस कर्मी बाइक से पुलिस चौकी पर वापस लौट रहे थे। इस दौरान फोरलेन पर पिपरा रज्जब गांव के सामने स्कार्पियो सवार बदमाशों ने बाइक सवार पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। स्कार्पियो की ठोकर से बाइक सवार दोनों सिपाही घायल हो गए। स्कार्पियो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर फंस गई। इसके बाद बदमाश गाड़ी छोड़कर भाग निकले।

घायल पुलिस कर्मियों की सूचना पर अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और स्कार्पियो को अपने कब्जे में लेते हुए दोनों घायल पुलिस कर्मियों को सीएची फाजिलनगर पहुंचाया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल सिपाही धर्मेंद्र को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में एसओ तुर्कपट्टी जिंतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों पर मोबाइल चोरी के अलावा कई अन्य मामलों में भी संलिप्त होने की सूचना थी। उनकी लोकेशन मिलने पर दोनों पुलिस कर्मी उन्हें पकड़ने गए थे। लेकिन पुलिस के पहुंचते ही दोनों वहां से फरार हो गए और लौटते समय सिपाहियों को कुचलकर मारने का प्रयास करने लगे। दोनों युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed