{"_id":"61bd88d6d990f45c2b72b407","slug":"miscreants-shot-young-man-in-dispute-during-feast-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दावत के दौरान हुआ विवाद, बदमाशों ने युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दावत के दौरान हुआ विवाद, बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Sat, 18 Dec 2021 12:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:38 PM IST
सार
डीआईजी बंगला के सामने बिलंदपुर में घटना हुई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती काराया।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके में स्थित डीआईजी बंगला के सामने गली में दावत के दौरान शुक्रवार रात में विवाद हो गया। इस दौरान राजघाट के दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले रमेश कनौजिया को बदमाशों ने सीने में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक बिलंदपुर निवासी रघुनाथ शाही के यहां दावत का आयोजन किया गया था। इसी दावत में रमेश कनौजिया अपने दोस्तों के साथ शामिल हुआ था। रात में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। जिसके बाद दो युवकों ने मिलकर रमेश कनौजिया की पिटाई शुरू कर दी। मौजूद लोग अभी बीच-बचाव करते इसके पहले ही एक ने पिस्टल से रमेश के सीने में गोली दाग दी।
गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई और मौजूद लोगों ने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की लेकिन इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मोहल्ले के रहने वाले एक शख्स की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।