फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   miscreants enter home and looted in basti

बस्ती: दबंगों ने घर में घुसकर किया पथराव व लूटपाट, परिजनों ने ऐसे बचाई जान

Thu, 12 Mar 2020 04:55 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, विक्रमजोत (बस्ती)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, विक्रमजोत (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Mar 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
miscreants enter home and looted in basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
परशुरामपुर क्षेत्र के कुंवरापुर गांव में बुधवार रात करीब एक बजे डेढ़ दर्जन दबंगों ने विपक्षी के घर पर धावा बोल दिया। ईंट-पत्थर चलाने के साथ ही चैनल तोड़कर घर में घुस गए और तोड़फोड़ की गई। हमले से भयभीत परिजनों ने भागकर जान बचाई। पुलिस की गाड़ी आते देख दबंग अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। आरोपियों के घरवाले भी घर में ताला लगा खिसक लिए।
विज्ञापन


जिन्हे देर रात तक पुलिस ढूंढती रही। गृहस्वामी जगदीश सिंह ने भूमि विवाद को घटना के पीछे वजह बताया है। पुलिस को रघुनाथ सिंह, ललन सिंह, श्रीचंद, मिंटू सिंह सहित 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है जिसमें एक लाख 70 हजार रुपये नकदी, सोने की चेन आदि लूटने का आरोप लगाया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जगदीश सिंह ने बताया कि वह सिद्धार्थनगर में पुल निर्माण में सुपरवाइजर का काम करते हैं। उनके घर के मुख्य रास्ते में विपक्षी रघुनाथ सिंह के घरवालों ने अपने घर की नाली का पानी खोल दिया था जिससे कीचड़ में आने जाने से मुश्किल हो रही थी। दो दिन पूर्व जलभराव वाले स्थान पर एक ट्रॉली मिट्टी गिरवा दी जिससे विपक्षी मारने पीटने और जान से मार डालने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार की रात एक बजे घर में घुसकर मेरे भाई विनोद सिंह, अंकुर और बहन उर्मिला को मारा पीटा गया और नकदी, सोने की चेन आदि लूट ले गए। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed