फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Miscreants attack on shopkeeper at Basti

बस्ती: मकान में कब्जे को लेकर लालगंज में बवाल, दरवाजा तोड़कर घर आग लगाने की कोशिश

Mon, 16 Mar 2020 08:51 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Mar 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Miscreants attack on shopkeeper at Basti
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

लालगंज बाजार में मकान पर कब्जे को लेकर सोमवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। आठ दस लोगों को साथ लेकर कब्जा करने पहुंचे शख्स ने तमंचे, रॉड, डंडे आदि के साथ धावा बोल दिया। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर आग लगाने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


बच्चों के गुहार लगाने पर आसपास के लोग जुटने लगे। आरोप है कि हवाई फायर कर दहशत फैलाने की कोशिश भी की। हालांकि ज्यादा संख्या में कस्बे के व्यापारियों को जुटते देख हंगामा कर रहे लोग भाग गए इस दौरान संदीप उर्फ किशन यादव समेत तीन को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


 व्यापारियों ने घटना स्थल से महज डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित चौकी लालगंज की पुलिस को मौके पर पहुंचने में एक घंटे लगने को मुद्दा बनाकर पुलिस के विरुद्घ नारेबाजी शुरू कर दी। सौ से ज्यादा व्यापारी चौकी का घेराव करते हुए रास्ते पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाकर प्रकरण का स्थाई हल कराने की मांग कर रहे थे। इस बीच थाने से एसओ मय फोर्स पहुंच गए। भीड़ को चौकी के सामने से हटने को कहा। जब लोग टस से मस नहीं हुए तो पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें हटाया। पुलिस के तेवर देख कस्बे में सन्नाटा पसर गया।


प्रभारी थानाध्यक्ष की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने कस्बे में पैदल मार्च किया ताकि लोगों में भय दूर किया जा सके। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष के राम उजागिर व किशन लाल और आरोपी पक्ष के संदीप उर्फ किशन यादव, शैलेंद्र कुमार तिवारी, विजय सिंह को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed