फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Misbehavior with forest inspector for stopping him from gambling

Gorakhpur News: जुआ खेलने से रोकने पर वन दरोगा से बदसलूकी, फाड़ी वर्दी

Mon, 12 Dec 2022 10:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो सरहरी (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो सरहरी (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Dec 2022 10:35 AM IST
सार

गुलरिहा इलाके के जंगल टिकरिया वन चौकी के पास रविवार सुबह पांच युवक जुआ खेल रहे थे। इस दौरान वनकर्मियों की नजर पड़ी तो उन्हें डांटकर भगा दिया। कुछ देर बाद वन दारोगा दुर्गा दत्त राय वनकर्मियों के साथ गश्त पर निकले तो गेट के पास युवक जुआ खेलते हुए दिख गए।

विज्ञापन
Misbehavior with forest inspector for stopping him from gambling
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के वन चौकी के पास जुआ खेलने से मना करने पर मनबढ़ों ने वन दरोगा व कर्मियों से बदसलूकी करते हुए वन दारोगा की वर्दी फाड़ दी। सरहरी चौकी प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे, इससे पहले आरोपी फरार हो गए। वन दारोगा की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के जंगल टिकरिया वन चौकी के पास रविवार सुबह पांच युवक जुआ खेल रहे थे। इस दौरान वनकर्मियों की नजर पड़ी तो उन्हें डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद वन दारोगा दुर्गा दत्त राय वनकर्मियों के साथ गश्त पर निकले तो गेट के पास युवक जुआ खेलते हुए दिख गए। उन्होंने हटने को कहा तो उलझ गए। आरोप है कि युवकों ने बदसलूकी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed