फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miracles of science will increase thrill of Gorakhpur festival

Gorakhpur News: विज्ञान के चमत्कारों से बढ़ेगा गोरखपुर महोत्सव का रोमांच, नक्षत्रशाला की ओर से होगा कार्यक्रम

Sat, 07 Jan 2023 12:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Jan 2023 12:04 PM IST
सार

वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने बताया कि आयोजन के अंतर्गत आधुनिक तकनीकी व विज्ञान पर क्विज व निबंध प्रतियोगिता के अलावा स्वास्थ्य व पर्यावरण के क्षेत्र में विज्ञान की भूमिका पर व्याख्यान भी होगा।

विज्ञापन
Miracles of science will increase thrill of Gorakhpur festival
gorakhpur mahotsav - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर महोत्सव (11-13 जनवरी) में आने वाले लोग विज्ञान के चमत्कारों के गवाह बनेंगे। चंपा देवी पार्क में कल्याणकारी एवं आधुनिक तकनीकी के मॉडलों की प्रदर्शनी लगाए जाएगी। इसमें विद्यार्थी, संगठित व असंगठित क्षेत्र के नव प्रवर्तक अपने मॉडलों का प्रदर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने बताया कि आयोजन के अंतर्गत आधुनिक तकनीकी व विज्ञान पर क्विज व निबंध प्रतियोगिता के अलावा स्वास्थ्य व पर्यावरण के क्षेत्र में विज्ञान की भूमिका पर व्याख्यान भी होगा। प्रदर्शनी में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के स्मार्ट डंडे, महिलाओं की सेफ्टी सैंडल होगा प्रदर्शन
प्रदर्शनी में नव अन्वेषक श्याम जी चौरसिया, सेना में जवानों के लिए सुरक्षित कपड़े, जूते व दस्ताने, पुलिस के स्मार्ट डंडे, महिलाओं की सेफ्टी सैंडल का प्रदर्शन करेंगे। गोरखपुर के अभिषेक कुशवाहा व अभिषेक चौधरी, गंगाराम चौहान, गौरव श्रीवास्तव, राम मिलन भरद्धाज, अनिकेत मिश्रा, श्रीप्रकाश द्विवेदी केे नवाचारों का भी प्रदर्शन होगा। इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से नव विकसित 50 मॉडलों का भी प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed