फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minor was in the hands of the car steering, crushed and death of Kotdar

गोरखपुर: नाबालिग के हाथ में थी गाड़ी की स्टेयरिंग, कुचलकर कोटेदार की मौत

Wed, 25 Nov 2020 01:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हरपुर बुदहट (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Minor was in the hands of the car steering, crushed and death of Kotdar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के सुगौना भट्ठे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर कोटेदार राजेंद्र सिंह (72) की मौत हो गई। पता चला है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली एक नाबालिग चला रहा था। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। लोगों ने इलाके में बेतरतीब तरीके से चल रहे वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है। जिस पर सीओ खजनी योगेंद्र कृष्ण ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिधौली निवासी राजेंद्र सिंह गांव के कोटेदार थे। ई-पॉस मशीन खराब हो गई थी, जिससे राशन वितरण करने में दिक्कत आ रही थी। मंगलवार को सुबह 9 बजे के करीब साइकिल से वह इसी मशीन को बनवाने के लिए गए थे। वह सुगौना स्थित भट्ठे के पास पहुंचे थे कि मोड़ पर एक किशोर तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाते हुआ आ रहा था। उसने साइकिल में ठोकर मार दी, जिससे राजेंद्र गिर कर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग घटना देखकर दौड़े और ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना उनके घरवालों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। किशोर चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र राव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed