फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minimum temperature dropped in Gorakhpur Be careful

गोरखपुर में गिरा न्यूनतम तापमान: रहें सावधान..उत्तर-पश्चिमी हवाएं बढ़ाने लगीं ठंड

Sat, 25 Nov 2023 01:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Nov 2023 01:59 PM IST
सार

सर्दी बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। चार दिनों से लगातार वायु गुणवत्ता सूचकांक में वृद्धि दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 160 दर्ज किया गया था, जबकि शुक्रवार को दिन में एक्यूआई 166 रहा। दिवाली के दिन भी एक्यूआई 167 दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Minimum temperature dropped in Gorakhpur Be careful
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर-पश्चिम हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 12.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे सुबह शाम के अलावा रात में ठंड का अहसास होने लगा है। दिन में ठंडी हवा के चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ शफीक सिद्दकी ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवा के चलने से दो-तीन दिन से मौसम में बदलाव आया है। अभी दो दिन मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 व न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28.8 व न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: होगी सख्त कार्रवाई: गोरखनाथ मंदिर भी जल्द रेड जोन में, ड्रोन उड़ाया तो खैर नहीं

दो दिन से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने पर लोग रात में अब रजाई और कंबल ओढ़ कर सोने को मजबूर हैं। सुबह और शाम को भी अब लोग गर्म कपड़ा पहन कर घर से निकल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बेटियों की सौदेबाजी मामला: बंटी-बबली समेत तीन आरोपी हिरासत में, रकम लेकर हरियाणा-राजस्थान में करते सौदा

प्रदूषण के स्तर में हो रही बढ़ोत्तरी, एक्यूआई 166 पहुंचा
सर्दी बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। चार दिनों से लगातार वायु गुणवत्ता सूचकांक में वृद्धि दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 160 दर्ज किया गया था, जबकि शुक्रवार को दिन में एक्यूआई 166 रहा। दिवाली के दिन भी एक्यूआई 167 दर्ज किया गया था। हालांकि दूसरे दिन पटाखा जलाने से निकले बारूद से एक्यूआई बढ़कर 300 पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed