{"_id":"649529c1938067699a0520c5","slug":"milk-producers-demonstrated-ruckus-at-parag-dairy-officers-held-hostage-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध उत्पादकों ने किया प्रदर्शन: पराग डेयरी पर हंगामा, अफसरों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध उत्पादकों ने किया प्रदर्शन: पराग डेयरी पर हंगामा, अफसरों को बनाया बंधक
Fri, 23 Jun 2023 10:43 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गीडा (गोरखपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गीडा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:43 AM IST
सार
पराग डेयरी गोरखपुर की प्रतिदिन दूध की खपत क्षमता एक लाख लीटर की है, लेकिन डेयरी की ओर से मंडल के देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज और गोरखपुर से केवल 25 से 30 हजार लीटर ही दूध खरीदा जाता है। इन सबके बीच दिसंबर में खेल शुरू हुआ कि दूध खरीदने में डेयरी के अधिकारियों ने दिलचस्पी नहीं ली।
विज्ञापन
पराग डेयरी पर जुटे दुग्ध उत्पादक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पराग डेयरी के बंद होने की खबर से परेशान गोरखपुर और देवरिया के दुग्ध उत्पादक- पशुपालक बृहस्पतिवार को डेयरी परिसर पर पहुंचे। उन्होंने बकाए धन की मांग की जिम्मेदारों से संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलने पर पशुपालक भड़क गए और हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए।
इस दौरान उन्होंने कारखाना प्रबंधक बद्री सिंह बोरा को घेर लिया। उन्हें धरनास्थल पर जमीन पर बैठाए रखा। चेयरमैन डॉ. रणजीत सिंह को चैंबर से बाहर नहीं निकलने दिया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस बुला ली गई। तीन घंटे के धरने के बाद सहायक दुग्धशाला विकास अधिकारी रेनू कुमारी पहुंचीं।
इसे भी पढ़ें: अब पूर्वांचल में सक्रिय होगा मानसून, आज से हल्की बारिश की संभावना
विज्ञापन
उन्होंने चेयरमैन के साथ धरनास्थल पर जाकर पशुपालकों से ज्ञापन लिया। उनकी बातों को शासन तक पहुंचने का आश्वासन दिया। चेयरमैन रंजीत सिंह ने मौके पर कुछ मांगों को मानते हुए तुरंत करवाई के निर्देश दिए। इसके बाद दुग्ध उत्पादकों ने प्रदर्शन खत्म किया।
बता दें कि घाटे में चलने की वजह से पराग डेयरी के प्लांट को एक जून से ही बंद कर दिया गया है। पिछले दो दिनों से दूध उत्पादकों से दूध लेना भी बंद कर दिया गया। दूध न खरीदने के पीछे प्रबंधन की तरफ दूध में पानी मिलाना बताया गया। वहीं, गोरखपुर के दूध उत्पादकों का डेयरी पर दो करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। अन्य मदों सवा छह करोड़ रुपये की देनदारी पराग डेयरी पर है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन