फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   migrang man dead body found in train at gorakhpur railway station

चेन्नई से आई ट्रेन में मृत मिला यात्री, इस वजह से पांच घंटे कोच में रहा शव

Sun, 24 May 2020 10:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 May 2020 10:51 AM IST
सार

  • एनडीआरएफ की टीम ने कोच को किया सैनिटाइज, इसके बाद शव उतरा
  • युवक की पहचान नहीं हुई, कोच में सवार सभी 42 यात्री होंगे क्वारंटीन

विज्ञापन
migrang man dead body found in train at gorakhpur railway station
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चेन्नई से चलकर शनिवार को गोरखपुर पहुंची श्रमिक स्पेशल में एक यात्री मृत मिला। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। कोरोना संक्रमित होने की आशंका से उसे उतारने में टालमटोल चलती रही, लिहाजा पांच घंटे तक शव कोच में ही पड़ा रहा।

विज्ञापन


बाद में कोच को एनडीआरएफ की टीम ने सैनिटाइज किया। रात साढ़े आठ बजे जीआरपी ने शव को उतरवाया और मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। जिस कोच में वह था उसमें 42 यात्री सवार थे, सभी को क्वारंटीन कराया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को अपराह्न 3:35 बजे चेन्नई से प्लेटफॉर्म नौ पर श्रमिक स्पेशल आई। एक-एक कर यात्रियों को नीचे उतारा गया। रेलवे स्टाफ ने निगरानी के दौरान एस-9 कोच में एक युवक अचेत हालत में देखा। इसकी सूचना आरपीएफ को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यात्री मित्र ने सूचना देकर डॉक्टर को बुलाया गया और जांच कराई गई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। कोच में सवार यात्रियों को रोक लिया गया। सूचना पाकर सीओ क्राइम, प्रशासनिक अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ इंस्पेक्टर भी पहुंच गए।

शव को कोच से बाहर निकालने के लिए दो घंटे से ज्यादा समय तक मशक्कत हुई। कोई भी उसे उतारने को तैयार नहीं था। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर कोच को सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद शव को उतारा गया। जीआरपी कंट्रोल रूम के मुताबिक कोच में 12 यात्री गोरखपुर के जबकि 30 अन्य जिलों के थे।

सभी का नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट किया गया। गोरखपुर के यात्रियों को जिला क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया जाएगा जबकि अन्य जिलों से यात्रियों को क्वारंटीन कराने के लिए वहां जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed