{"_id":"651b1cbbd0e528dd8309a494","slug":"meraj-and-snehil-registered-victory-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-324747-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेराज व स्नेहिल ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेराज व स्नेहिल ने दर्ज की जीत
Tue, 03 Oct 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
- गांधी जयंती पर रीजनल स्टेडियम से आयोजित हुई क्रास कंट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महात्मा गांधी की जयंती पर सोमवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम से पांच किमी की क्रास कंट्री रेस का आयोजन हुआ। इसमें मेराज खान ने बालक वर्ग और स्नेहिल सिंह ने बालिका वर्ग में जीत दर्ज की। वहीं रेस में अमित सहानी व रिया ने दूसरा, शिवकुमार निषाद व अंशु सिंह ने तीसरा, अंकित शुक्ला व गीतांजलि ने चौथा और राजन व पुतुन ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
इससे पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने झंडा फहराया और महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर मल्यार्पण किया। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गेट से उप क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर सिंह व आजाद सिंह ने झंडी दिखाकर रेस शुरू कराया।
रीजनल स्टेडियम से रेस शुरू होकर रेलवे बस स्टेशन चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, छात्र संघ चौराहा, पैडलेगंज चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा से बाएं मुड़कर विश्वविद्यालय चौराहा, रेलवे बस स्टेशन चौराहा होते वापस रीजनल स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीमा विश्वकर्मा, विजयलक्ष्मी सिंह, अशोक शाही, नफीस, प्रवीन, संध्या आदि मौजूद रहे।