फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Men dead body and one injured found in kushinagar

कुशीनगर: गांव के बाहर एक युवक का शव और एक घायल मिलने से मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 24 May 2020 09:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, फाजिलनगर (कुशीनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, फाजिलनगर (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 May 2020 09:49 AM IST
सार

  • शराब पीने के दौरान आपसी विवाद के चलते घटना होने की आशंका
  • मिडिल स्कूल के सामने सड़क पर निकले लोगों ने शव व घायल को देखा

विज्ञापन
Men dead body and one injured found in kushinagar
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव कोईलसवा बुजुर्ग के मुसहर टोली निवासी एक युवक के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। वहीं उसका साथी बिहारी नट भी गंभीर रूप से घायल है। उसे फाजिलनगर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों में शराब पीने के दौरान आपसी विवाद के चलते घटना घटी है।
विज्ञापन


ये है मामला
जानकारी के मुताबिक कोईलसवा बुजुर्ग निवासी बनारसी (50) अपने गांव के बगल में बघौचघाट निवासी राजकुमार जायसवाल के खेती बाड़ी का काम करता था। रोज की भांति वह शनिवार की रात आठ बजे घर से खाना लेकर क्षेत्र में बने सराय पर चला गया। बताया जा रहा है कि उसकी गहरी दोस्ती कव्वाल चक थाना विजयपुर जनपद गोपालगंज निवासी रामप्रीत नट से थी।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार की भोर में गांव के बाहर रजही घाट के मिडिल स्कूल के सामने सड़क पर निकले लोगों ने एक शव व घायल को देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से आरी भुजाली व भोजन बनाने के समान सहित अन्य धारदार हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाल पटहेरवा मृत्युंजय सिंह का कहना है कि हत्या की वजह शराब पीने के दौरान हुए विवाद को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed