फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Medical leave will not be available in Gorakhpur University

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में कम होंगी छुट्टियां, नहीं मिलेगी मेडिकल लीव

Wed, 01 Nov 2023 03:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Nov 2023 03:23 PM IST
सार

सोमवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने जब सेमेस्टर परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अधिष्ठाताओं और विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई और उनके सामने छुट्टियों के चलते कार्य प्रभावित होने की बात उठी तो उन्होंने इसे लेकर खासी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Medical leave will not be available in Gorakhpur University
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय को वार्षिक परीक्षा प्रणाली से सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली के मोड में लाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने छुट्टियों को कम करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आगामी दिवाली के आसपास की 8, 9, 10 व 14 नवंबर की छुट्टी तत्काल प्रभाव से रद कर दी गई है। यही नहीं विश्वविद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए मेडिकल छुट्टी की व्यवस्था इस तर्क के साथ समाप्त कर दी है कि मेडिकल छुट्टी का कोई प्रावधान किसी राज्य विश्वविद्यालय में नहीं है।

विज्ञापन


दशहरा के दौरान विश्वविद्यालय आठ दिन के लिए बंद रहा। इसके चलते अध्ययन-अध्यापन से लेकर परीक्षा संबंधी कार्य भी प्रभावित हुआ। अभी इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन जूझ ही रहा था कि दिवाली में आठ दिन की छुट्टी की चर्चा भी शुरू हो गई।
विज्ञापन


बीते सोमवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने जब सेमेस्टर परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अधिष्ठाताओं और विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई और उनके सामने छुट्टियों के चलते कार्य प्रभावित होने की बात उठी तो उन्होंने इसे लेकर खासी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: रोजगार मेले में प्लेसमेंट के नाम पर हो सकते हैं ठगी के शिकार, जारी किया गया अलर्ट

कहा कि समय से पढ़ाई और परीक्षा कराने के लिए छुट्टियों की संख्या कम करनी होगी। विश्वविद्यालय में इतनी अधिक छुट्टियां छात्रहित को प्रभावित करने वाली हैं। दशहरे की अधिक छुट्टी के दुष्प्रभाव को देखते हुए उन्होंने दिवाली के दौरान होने वाली आठ छुट्टियों में से चार छुट्टियों को न केवल रद करने का निर्णय ले लिया बल्कि इसे लेकर कुलसचिव से आदेश भी जारी करवा दिया।
 

मेडिकल छुट्टी की अर्जी पर चौंकीं कुलपति

अधिक छुट्टियों को लेकर उठी चर्चा के बीच जब एक शिक्षक ने मेडिकल छुट्टी की अर्जी लगाई तो कुलपति प्रो. पूनम टंडन चौंक उठीं। उनका कहना था कि किसी राज्य विश्वविद्यालय में मेडिकल छुट्टी का प्राविधान नहीं है तो यहां कैसे यह छुट्टी दी जा सकती है। उन्होंने इसे लेकर प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालय की स्थिति की पहले पुष्टि की और फिर गोरखपुर विश्वविद्यालय में मेडिकल छुट्टी रद करने का निर्णय ले लिया। विश्वविद्यालय में फिलहाल पूरी नौकरी के दौरान 365 दिन की छुट्टी का प्रावधान है।

इसे भी पढ़ें: भू-माफिया कमलेश और उसके साथी की जब्त होगी करोड़ों की संपत्ति, पुलिस ने डीएम को भेजी रिपोर्ट

रविवार को लेकर गोविवि में साढ़े तीन महीने छुट्टी

फिलहाल गोरखपुर विश्वविद्यालय की छुट्टियों का जो कैलेंडर है, उसके मुताबिक वर्ष में 52 दिन छुट्टी की व्यवस्था है। यदि 53 रविवार को जोड़ दिया जाए तो वर्ष में 105 दिन यानी साढ़े तीन महीने विश्वविद्यालय में पठन-पाठन कार्य ठप रहेगा। हालांकि इसमें से चार दिन की छुट्टी की कटौती के बाद विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित छुट्टियों की संख्या 48 हो गई है और कुल छुट्टियों की संख्या 101.

विश्वविद्यालय में अप्रत्याशित रूप से छुट्टियों की संख्या काफी ज्यादा है। सेमेस्टर सिस्टम में इतनी छुट्टियां छात्रहित में नहीं हैं। फिलहाल चार छुट्टी रद की गई हैं। आगामी वर्ष में विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित छुट्टियों की संख्या और कम की जाएगी। मेडिकल छुट्टी को भी रद करने का निर्णय लिया गया है। - प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, गोविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed