{"_id":"65420f9a65033e35e8052d20","slug":"property-worth-crores-of-land-mafia-kamlesh-and-associates-will-be-confiscated-2023-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: भू-माफिया कमलेश और उसके साथी की जब्त होगी करोड़ों की संपत्ति, पुलिस ने डीएम को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: भू-माफिया कमलेश और उसके साथी की जब्त होगी करोड़ों की संपत्ति, पुलिस ने डीएम को भेजी रिपोर्ट
Wed, 01 Nov 2023 02:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Nov 2023 02:21 PM IST
सार
कुशीनगर, देवरिया, बिहार झारखंड के लोगों को सीलिंग की जमीन बेचकर भू-माफिया कमलेश ने मोटी कमाई की है। वह दो आईटीआई कॉलेज का मालिक बन बैठा। इसके अलावा लखनऊ के पास एक गेस्ट हाउस भी बनवा रहा है। पुलिस ने उसकी नौ बीघा जमीन, दो आईटीआई कॉलेज, तीन मंजिला मकान, लग्जरी गाड़ियाें को चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन
भू-माफिया कमलेश यादव। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीलिंग की जमीन बेचकर करोड़पति बने भू-माफिया कमलेश यादव के दो आईटीआई कॉलेज समेत अन्य संपत्तियां जब्त की जाएंगी। साथ ही उसके मददगार दीनानाथ प्रजापति की संपत्ति को भी अगली चरण में जब्त करने की तैयारी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज दी है। डीएम की स्वीकृति मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर, देवरिया, बिहार झारखंड के लोगों को सीलिंग की जमीन बेचकर भू-माफिया कमलेश ने मोटी कमाई की है। वह दो आईटीआई कॉलेज का मालिक बन बैठा। इसके अलावा लखनऊ के पास एक गेस्ट हाउस भी बनवा रहा है। पुलिस ने उसकी नौ बीघा जमीन, दो आईटीआई कॉलेज, तीन मंजिला मकान, लग्जरी गाड़ियाें को चिह्नित कर लिया है। इन सभी को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया जाना है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आईटीआई कॉलेज भी सीलिंग की जमीन पर है, उस पर भी बुलडोजर चल सकता है। उसके साथी दीनानाथ प्रजापति के गेस्ट हाउस और संपत्ति की भी सूची पुलिस ने तैयार कर ली है। अगले चरण में उसकी संपत्ति को भी जब्त किया जाना है। कमलेश के एक अन्य मददगार मनोज कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बड़े धंधेबाजों की गर्दन फंसी तो बिचौलिए खुद बन गए मुख्तार, नेपाल और बैंकॉक का खपा रहे सोना
कमलेश पर दर्ज हैं 36 केस
भू-माफिया कमलेश यादव पर 36 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें सभी जालसाजी और धमकी का भी केस है। इसके अलावा दीनानाथ प्रजापति पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें जालसाजी व आपराधिक साजिश का केस दर्ज है। मनोज कुमार पर पांच केस हैं, इसमें जालसाजी के अलावा मारपीट, एससी-एसटी का केस भी है।
इसे भी पढ़ें: बड़े धंधेबाजों की गर्दन फंसी तो बिचौलिए खुद बन गए मुख्तार, नेपाल और बैंकॉक का खपा रहे सोना
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि भू-माफिया कमलेश और उसके साथी पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पुलिस दर्ज कर चुकी है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज दी है। अनुमति मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: बड़े धंधेबाजों की गर्दन फंसी तो बिचौलिए खुद बन गए मुख्तार, नेपाल और बैंकॉक का खपा रहे सोना
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि भू-माफिया कमलेश और उसके साथी पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पुलिस दर्ज कर चुकी है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज दी है। अनुमति मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।