{"_id":"616477948ebc3e205977e5fc","slug":"maulvi-raped-girl-gorakhpur-news-gkp4125936148","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सात साल की मासूम बच्ची से मौलवी ने किया दुष्कर्म, भाइयों के साथ पढ़ने गई थी बालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सात साल की मासूम बच्ची से मौलवी ने किया दुष्कर्म, भाइयों के साथ पढ़ने गई थी बालिका
Tue, 12 Oct 2021 09:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 09:57 AM IST
सार
बालिका सोमवार को मदरसे में पढ़ने गई थी। मौलवी ने सभी बच्चों की छुट्टी कर दी, लेकिन बालिका और उसके भाइयों को रोक लिया। इसके बाद मौलवी ने दोनों भाइयों को कलम लाने चौराहे पर भेज दिया और बालिका से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मेहदावल क्षेत्र में संचालित एक मदरसे के मौलवी पर वहां पढ़ने वाली सात वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने मौलवी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
तहरीर के मुताबिक, बालिका सोमवार को अपने दो भाइयों के साथ मदरसे में पढ़ने गई थी। मौलवी ने दस बजे सभी बच्चों की छुट्टी कर दी, लेकिन बालिका और उसके भाइयों को रोक लिया। इसके बाद मौलवी ने दोनों भाइयों को कलम लाने चौराहे पर भेज दिया और बालिका से दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचने के बाद मां को पूरी घटना की जानकारी दी।
बच्ची ने मां को बताया कि गलत काम करने के बाद मौलवी ने उसे कुछ रुपये भी दिए हैं। इस पर पीड़ित मां ग्रामीणों के साथ मदरसे पहुंची, लेकिन तब तक मौलवी फरार हो गया था। इसके बाद पीड़ित मां थाने पहुंची और मौलवी के खिलाफ लिखित शिकायत की।
विज्ञापन
एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मदरसे के लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मौलवी सिद्धार्थनगर का रहने वाला है। वह कुछ दिन पूर्व ही यहां बच्चों को पढ़ाने आया था।