फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mass worship of 1,100 young girls to be held on October 15.

Gorakhpur News: 15 अक्तूबर को 1100 कन्याओं का होगा सामूहिक पूजन

Wed, 14 Oct 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Mass worship of 1,100 young girls to be held on October 15.
गोरखपुर। आर्यनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 15 अक्तूबर को 1100 कन्याओं के सामूहिक पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, गोरखपुर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश और योगी कमलनाथ भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती विद्या मंदिर के संस्थान प्रमुख शिवजी सिंह करेंगे, जबकि पुष्प दंत जैन स्वागताध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे। आयोजन समिति के सदस्य बृजेश मणि मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम तीन चरणों में संपन्न होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले चरण में सुबह 10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। दूसरे चरण में पूर्वाह्न 11 बजे मुख्य कार्यक्रम होगा। वहीं, तीसरे चरण में दोपहर 12:30 बजे से कन्या पूजन और कन्या भोज आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन समिति के सदस्यों और सहयोगियों में विधायक प्रदीप शुक्ल, विधायक विपिन सिंह, विद्या मंदिर के हरे कृष्ण, भाजपा क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व पार्षद मनीष सिंह, कार्यक्रम संयोजक सोने का खरवार, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री शीतल मिश्र, मनीष जैन, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष संध्या त्रिपाठी, वरिष्ठ समाजसेवी सुधा मोदी और डॉ. वाई. सिंह सहित अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed