फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Masks and sanitizers disappear from market due to Corona alert in Gorakhpur

कोरोना अलर्ट: बाजार से गायब हुआ मास्क और सेनिटाइजर, खाली हाथ लौट रहे हैं लोग

Sun, 15 Mar 2020 01:47 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sun, 15 Mar 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Masks and sanitizers disappear from market due to Corona alert in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश में रोजाना बढ़ रही कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या ने शहरवासियों को  चिंतित कर दिया है। मेडिकल स्टोरों के साथ ही दवा की थोक मंडी भालोटिया में मास्क और सेनेटाइजर की मांग चरम पर है। हालात ऐसे हैं कि शनिवार को भालोटिया के साथ ही फुटकर दुकानों पर इनकी कमी हो गई।

विज्ञापन


दुकानदारों के मुताबिक मास्क और सेनेटाइजर का स्टाक खत्म हो चुका है। ऑर्डर देने पर समय से डिलवरी नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों को दुकानों से निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


भालोटिया मार्केट के व्यापारी अरुण ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों में एन-95 और सर्जिकल मास्क की डिमांड बढ़ गई है, फिलहाल दोनों आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। इनके आर्डर दिए गए हैं लेकिन समय से डिलवरी नहीं हो रही है। व्यापारी सुरेश कुमार ने बताया कि ऑर्डर देने पर भी सेनेटाइजर नहीं मिल रहा है। सोमवार तक मास्क और सेनेटाइजर के आर्डरों की डिलवरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन भी आउट ऑफ स्टॉक का बोर्ड
ऑनलाइन ऑर्डर पर अब तक एन-95 मास्क आसानी से मिल रहा था। कीमत करीब 278 से 300 रुपये के बीच में थी। लेकिन अब यहां भी आउट ऑफ स्टॉक की सूचना मिल रही है।

चार गुना तक वसूल रहे कीमत
जिन दुकानों पर मास्क उपलब्ध हैं वहां इसकी चार गुना तक कीमत वसूल की जा रही है। बाजार में एक सप्ताह पूर्व 100 से 200 रुपये में मिलने वाला एन-95 मास्क 400 से 500 रुपये में बिक रहा है। सर्जिकल मास्क पहले 10 से 12 रुपये में मिल जाता था अब 40 से 50 रुपये में मिल रहा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed